प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर के उपलक्ष्य में आयोजन किया गया।
रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (संपादक)
बाराबंकी। महिला काव्य मंच बाराबंकी द्वारा मासिक काव्य गोष्ठी रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर के उपलक्ष्य में आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. ऊषा चौधरी अध्यक्ष, महिला काव्य मंच उप्र इकाई मध्य ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ आराधना त्रिवेदी ने माँ सरस्वती की वंदना से किया। कवयित्री डॉ. ऊषा चौधरी ने अपनी रचना ‘दिल को बच्चा बना के रखती क्यों हो, हाल-ए-दिल अश्कों से बयां करती क्यों हो’ सुनाई। शायरा किरण भारद्वाज ने कहा ‘अपना नायक है प्यारा, हतप्रभ है विश्व सारा’। डॉ. रश्मि श्रीवास्तव ने रचना ‘मैं खुद की तलाश में हूं भटकी इधर-उधर, फिर अब यह कौन मेरे भीतर टटोलता सा है मुझे’ सुनाई। इसके पश्चात अलका श्रीष ने अपनी रचना ‘उम्र सारी गुजार दी जिसकी बंदगी करते, देता रहा फरेब वो, ताउम्र मोहब्बत के नाम से’ सुनाई। मोनिका तिवारी ने अपनी कविता ‘आओ बुजुर्गाे को अपना बनाएं, उनके साथ कुछ मीठे पल बिताए’ सुनाई। इसके बाद डॉ. आरती श्रीवास्तव ने अपनी रचना ‘नेता तो बदल जाते हैं पर देश ना बदलता’ सुनाई। डॉ. प्रतिभा श्रीवास्तव ने अपनी रचना ‘जीवन के इन संघर्षों से कभी नहीं घबराना तुम, जीवन डगर कठिन है फिर भी आगे बढ़ते जाना तुम’ सुनाई। अर्चना यादव ने ‘आज के समाज में पुण्य कम पाप बहुत है, हर इंसान परेशान बहुत है’ प्रस्तुत की। इसी क्रम में आराधना त्रिवेदी ने अपनी रचना ‘आपके आने से श्रीमान मुस्कुरा रहा है हिंदुस्तान’ सुनाई। हर्षिका पटेल न ‘बेटी की सिसकियां’ विषय पर भावपूर्ण रचना प्रस्तुत की। योगिता सिंह ने अपनी कविता ‘भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिनका नाम है, ऐसे परम मानस तन को बारंबार प्रणाम है’ सुनाई। साहिबा अली ने अपनी रचना ‘जी चाहता है आसमान छू लेने को, मजबूर हूं पंख नहीं है उड़ने को’ सुनाई। कार्यक्रम का संचालन करते हुए डॉ. कंचन गुप्ता ने अपनी कविता ‘संघर्षों की राहों पर सीखो चलना, फूलों संग कांटों में भी सीखो रहना’ सुनाई और संगोष्ठी की सफलता पर सब को हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया।




