Advertisement
उत्तर प्रदेशबाराबंकी
Trending

थाना सतरिख की संयुक्त पुलिस टीम ने लूट से संबंधित 02 को किया गिरफ्तार।

घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, एक अवैध तमंचा व लूट के 3,30,000/- रूपये किये बरामद।

 

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (सम्पादक)

बाराबंकी। थाना सतरिख पर प्रदीप कुमार अवस्थी पुत्र स्व० कृष्ण प्रकाश अवस्थी निवासी मोहल्ला सहजादपुर कस्बा अमेठी जनपद लखनऊ ने तहरीर दिया कि दिनांक 07.06.2025 को अपनी मुंहबोली बहन संजना के घर से अपनी जमीन बेचकर रखे गए 3.5 लाख रूपये लेकर बैंक में जमा करने जा रहा था, कि सिद्धबाबा चौराहे के पास मोटरसाइकिल सवार अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उक्त रूपये छीन लिए गए, जिसके आधार पर थाना सतरिख पर मुकदमा संख्या 273/2025 धारा 309 (6) बीएनएस पंजीकृत किया गया।

पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री अर्पित विजयवर्गीय द्वारा उक्त घटना का अनावरण कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये जिसके क्रम में स्वाट सर्विलांस व थाना सतरिख पुलिस टीम द्वारा मैनुअल इंटेलीजेन्स व डिजिटल डेटा के आधार पर आज दिनांक 12.06.2025 को उक्त लूट से संबंधित अभियुक्तों को-
1 . कल्याण सिंह पुत्र जवाहर लाल रावत निवासी ग्राम बखारी थाना बीबीडी जनपद लखनऊ।

2 . संजना पत्नी अजीत रावत निवासी ग्राम जगनप्रवा थाना गोसाईगंज जनपद लखनऊ को शेखपुर, लखैचा रोड सतरिख से गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन

अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 मोटरसाइकिल नंबर UP 32 PM 3368 व लूट के 3,30,000/- रूपये नगद व एक अवैध तमंचा 02 जिन्दा कारतूस बरामद कर थाना सतरिख पर मुकदमा पंजीकृत किया गया।

विज्ञापन 2

पूछताछ व जांच से प्रकाश में आया कि अभियुक्ता संजना का मायका, अभियुक्त कल्याण के गांव में है। जिसके यहां अभियुक्त कल्याण का आना-जाना है। अभियुक्ता का मुंहबोला भाई प्रदीप कुमार उर्फ अन्नु अवस्थी अपनी जमीन बेचकर 3.5 लाख रूपये अभियुक्ता संजना के घर रखा था जिसको देखकर अभियुक्ता के मन में लालच आ गई। दिनांक 04.06.2025 को अभियुक्ता संजना ने अभियुक्त कल्याण को फोन के माध्यम से उक्त रूपये के बारे में जानकारी दी एवं बताया कि जब प्रदीप रूपये लेने मेरे घर आयेगा तो तुम रूपये छीन लेना।

विज्ञापन 3

अभियुक्ता संजना ने योजना बद्ध तरीके से दिनांक 07.06.2025 को प्रदीप को रुपये लेने हेतु घर बुलाया और जैसे ही प्रदीप रुपये लेकर वापस गया तुरन्त अभियुक्त कल्याण को फोन करके बता दिया।

विज्ञापन 4

इसी प्रकार अभियुक्त कल्याण अपने अन्य साथी लवकुश के साथ मिलकर प्रदीप से उक्त रूपये छीन लिए।

विज्ञापन 5

वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा प्रयास किए जा रहे है।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button