Advertisement
मैनपुरी

जनपद में भ्रमण के दौरान डीएम, एसपी जवाहर नवोदय स्कूल में जायजा लेने पहुंचे

रिपोर्ट हिमांशु यादव भोगांव मैनपुरी

डीएम के निर्देश पर जरूरतमंदों के पास पहुंचाई गई खाद्य सामिग्री

जनपद मैनपुरी। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा देश को किए गए लॉकडाउन के बाद प्रशासन डीएम महेन्द्र बहादुर सिंह व एसपी अजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में बेहतरीन कार्य कर रहा है। लॉकडाउन में किसी भी जनपदवासी को परेशानी नही हो रही है। जनपद के नागरिको को किसी प्रकार की परेशानी न हो जिसके लिए डीएम, एसपी प्रशासन की हर हलचल पर निगाह बनाए हुए है। जिनका कहना है कि जनपद के नागरिको को परेशानी नही होने देगे।
बताते चले कि भोगांव के जवाहर नवोदय विद्यालय परिसर में कोरोना वायरस के संदिग्धों के लिए बनाए गए क्वारंटाईन सेन्टर का पुलिस अधीक्षक अजय कुमार पाण्डेय ने निरीक्षण किया। उन्होने क्वारंटाईन किए गए लोगो के बारे में जानकारी जुटाकर आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए।
जिलाधिकारी महेन्द्र बहादुर सिंह ने जनपद में कई जगहो पर भ्रमण करके लॉकडाउन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होने इस दौरान जनपद के गरीव और दिहाड़ी मजदूरों सहित जरूरतमंदों को राहत सामिग्री वितरित की। उन्होने अपने आदेश में कहा कि लॉकडाउन के दौरान किसी भी जनपदवासी को परेशानी नही होनी चाहिए। सूचना मिलते ही उस गरीव की परेशानी हल की जानी चाहिए।
गौरतलव है कि डीएम, एसपी ने बुधवार को जनपद के कई जगहो पर भ्रमण करके व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिन्होने जनपद के नागरिको के पास सूचना मिलने पर तत्काल ही राहत खाद्य सामिग्री पहुंचाने के निर्देश दिए।
जवाहर नवोदय विद्यालय क्वारंटाईन सेन्टर का जायजा लेने के बाद मुख्यालय पहुचें एसपी अजय कुमार पाण्डेय ने कहा कि जनपद के लोग लॉकडाउन का पालन कर रहे है। अभी तक जनपद के लोगो ने प्रशासन का अच्छा सहयोग किया है। जनपद के नागरिक इसके लिए बधाई के पात्र है।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button