Advertisement
मैनपुरी

नगर के महमूदनगर में सामिग्री बांटने पहुंचे डीएम रोज ही जरूरतमंदों और गरीवों को वितरित कर रहे खाना और खाद्य सामिग्री

रिपोर्ट हिमांशु यादव भोगांव मैनपुरी

सोमवार को नगर के कई मुहल्लों में खाना के पैकेट के साथ बितरित की सामिग्री

जनपद मैनपुरी। जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने लॉकडाउन के दौरान निरंतर स्थिति पर नजर रखे हुए हैं, वह प्रतिदिन दिन में कई बार जरूरतमंदों, गरीबों तक स्वयं खाद्य सामग्री, पका पकाया भोजन उपलब्ध कराने के लिए निकलते हैं, झुग्गी-झोपड़ियों, अस्थाई रूप से निवास कर रहे लोगों के घरों तक जाकर भोजन के पैकेट, आवश्यकतानुसार खाद्य सामग्री पहुंचा रहे हैं। इस तहसील स्तर पर उप जिलाधिकारियों के माध्यम से जरूरतमंदों तक राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है। उन्होंने थानावार लगे अधिकारियों के साथ-साथ उप जिलाधिकारियों से कहा है कि लॉकडाउन के दौरान कोई भी गरीब, निर्धन व्यक्ति भूखा न रहे, उस तक दोनों समय खाने के पैकेट पहुंचे साथ ही जरूरतमंद व्यक्ति तक खाद्य सामग्री के पैकेट भी पहुंचाये जाएं।
श्री सिंह ने जिला पूर्ति अधिकारी को आदेशित करते हुए कहा कि ऐसे निर्धन व्यक्ति जो किसी भी श्रेणी में पंजीकृत नहीं है उनसे ऑनलाइन फॉर्म भरवाकर उनके राशन कार्ड बनाए जाएं। उन्होंने अधिशासी अधिकारियों से कहा कि जो गरीब व्यक्ति किसी योजना का लाभ नहीं पा रहे हैं और वह वास्तव में पात्र हैं ऐसे लोगों को चिन्हित कराकर रू. 01 हजार की मदद पहुंचाएं, लॉकडाउन अवधि में कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे, यदि कहीं कोई व्यक्ति भूखा मिला तो संबंधित उप जिला अधिकारी जिम्मेदार होंगें। उन्होंने जनपदवासियों का आह्वान करते हुए कहा कि संकट की इस घड़ी में जिला प्रशासन आपके साथ हैं किसी भी व्यक्ति को कोई भी परेशानी नहीं होगी, प्रत्येक नागरिक के घर तक फुटकर विक्रेताओं के माध्यम से खाद्य सामग्री उचित दर पर पहुंचाने की व्यवस्था की गयी है। जनपद मे शहर से लेकर गांव तक फल, सब्जी, दूध वाले मोहल्ले-मोहल्ले जाकर फल, सब्जी, दूध की बिक्री कर रहे हैं, प्रत्येक जनपदवासियों को जरूरत का सामान उनके घर तक मुहैया कराया जा रहा है ताकि लोग इस विश्वव्यापी महामारी की चपेट में न आएं, प्रत्येक व्यक्ति अपने घर में रहे, सामाजिक दूरी का पूरी तरह पालन करे। उन्होंने सभी का आह्वान करते हुए कहा कि यदि किसी व्यक्ति को बुखार, खांसी, जुकाम, सीने में दर्द की शिकायत हो तो तत्काल स्वास्थ्य विभाग के कंट्रोल रूम संख्या- 05672- 240251 पर सूचना दें, घबराएं नहीं बल्कि समय से चिकित्सक से सलाह लें। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को किसी जरूरी खाद्य सामग्री की आवश्यकता हो तो वह जिला मुख्यालय के कंट्रोल रूम के दूरभाष संख्या 05672-234308 पर संपर्क करें।
श्री सिंह ने आज महमूद नगर, गुलाब बाग क्षेत्र में अस्थाई रूप से झुग्गी-झोपड़ी में निवास कर रहे गरीब परिवार के लोगों को दोपहर मे खाने के पैकेट मुहैया कराए साथ ही जरूरतमंद, गरीब व्यक्तियों को खाद्यान्न के पैकेट भी वितरित किए। उन्होंने सभी लोगों से कहा कि इस संकट की घड़ी में सब एक दूसरे का सहयोग करें यदि किसी के घर में राशन की कमी हो तो आस-पड़ोस के लोग उसकी मदद करें, जिला प्रशासन के संज्ञान में लाएं, जिला प्रशासन तत्काल किसी न किसी माध्यम से प्रत्येक जरूरतमंद, गरीब व्यक्ति के घर तक खाद्य सामग्री पहुंचाने की व्यवस्था करेगा।
इस दौरान उप जिलाधिकारी सदर रजनीकांत, क्षेत्राधिकारी नगर अभय राय, यातायात निरीक्षक आदि उपस्थित रहे।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button