
रिपोर्ट:- रविंद्र कुमार शुक्ला
रायबरेली। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कृत कार्यवाही के अन्तर्गत आज दिनांक 25.01.2026 को थाना नसीराबाद पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा संख्या-21/2026 धारा-108/352 बीएनएस से संबंधित अभियुक्त दुर्गा प्रसाद चौहान उर्फ दुर्गा बक्श सिंह पुत्र त्रिभुवन सिह निवासी ग्राम बबुरी मजरे छतोह थाना नसीराबाद जनपद रायबरेली को थाना क्षेत्र से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है। जिसके विरुद्ध थाना स्थानीय पर विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।




