
रिपोर्ट:-आकांक्षा वर्मा
बाराबंकी। राष्ट्रीय नेतृत्व के आवाहन पर शिवसेना उद्धव बाला साहब ठाकरे के शिवसैनिको ने आज भारत पाक के बीच हो रहे क्रिकेट मैच के विरोध में प्रदेश महासचिव मनोज मिश्र विद्रोही के अगुवाई नगर के छाया चौराहे पर पाकिस्तान व बीसीसीआई का पुतला एवं पाकिस्तान के झंडे को फूंका
इस मौके पर प्रदेश महासचिव मनोज मिश्र विद्रोही ने कहा कि बीसीसीआई अब पाकिस्तान क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड बन गया है पुलवामा और पहलगाम में विधवाओं के सिन्दूर की आग अभी ठंडी नहीं हुई हैं और पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेला जा रहा है खूनी खेल के बाद अब क्रिकेट नाकाबिले बर्दाश्त है केंद्र सरकार और बीसीसीआई को देश की जनता माफ नहीं करेगी किसी बीसीसीआई सदस्य के परिवार का कोई सदस्य पहलगाम में आतंकियों द्वारा नहीं मारा गया था इसलिए वे लोग पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के साथ एशिया कप में क्रिकेट खेल रहे है देश की राष्ट्रवादी जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ महंगा पड़ेगा इस लिए अविलंब पाकिस्तान के मैच खेलने पर रोक लगाया जाए।

इस अवसर पर प्रदेश सचिव सविता श्रीवास्तव, जिला वरिष्ठ उप प्रमुख कमलेश सिंह चौहान, जिला उप प्रमुख दीपू वाल्मिकी उर्फ पंडित, जिला उप प्रमुख अजय गुप्ता, जिला सचिव प्रवीन वर्मा, राम सनेही घाट तहसील प्रमुख परशुराम वर्मा, जिला सचिव धीरज कुमार, जिला प्रचारक राधेश्याम सैनी, युवा सेना जिला प्रमुख मनोज सिंह मिंटू, जिला महासचिव बीर सिंह ,मंडल उप प्रमुख सर्वेंद्र प्रताप सिंह दीपक, व्यापार सेना जिला प्रमुख सुशील जायसवाल उर्फ बबलू, विद्यार्थी सेना जिला प्रमुख दिव्य प्रकाश पाठक,जय देवी, आसमां बानो,किरन देवी,महेंद्र वर्मा , निंदुरा ब्लाक प्रमुख राम प्रसाद निगम,सरवन बाबा, महेंद्र वर्मा, श्यामू वाल्मिकी, देशराज गौतम,आकाश निगम ,हर्षित श्रीवास्तव, आनंद मिश्रा आदि उपस्थित थे।




