Advertisement
झारखंडभारत
Trending

साहिबगंज राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 एवं 16वीं राष्ट्रीय मतदाता दिवस के संयुक्त तत्वावधान में सड़क सुरक्षा मैराथन दौड़ एवं साइकिल रेस का भव्य आयोजन किया गया।

 

रिपोर्ट: – उज्जवल कुमार साहा

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 एवं 16वीं राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन, साहेबगंज द्वारा सड़क सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता एवं मतदाता सहभागिता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सड़क सुरक्षा मैराथन दौड़ एवं साइकिल रेस कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन में जिले के नागरिकों, खिलाड़ियों एवं पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई।

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 के अंतर्गत पुरुष एवं महिला वर्ग हेतु सड़क सुरक्षा मैराथन दौड़ “The Zero Fatality Run” का आयोजन साक्षरता चौक से सिदो कान्हु स्टेडियम, साहेबगंज तक किया गया। साथ ही 16वीं राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन, साहेबगंज द्वारा बालक एवं बालिका वर्ग के लिए साक्षरता चौक से सिदो कान्हु स्टेडियम तक साइकिल रैली का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

सिदो कान्हु स्टेडियम में आयोजित समापन समारोह के दौरान जिला निर्वाचन कार्यालय, साहेबगंज द्वारा जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी सुनीता किस्कू के माध्यम से नए मतदाताओं को उनका मतदाता पहचान पत्र वितरित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप विकास आयुक्त सतीश चंद्रा द्वारा उपस्थित जनसमूह को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ दिलाई गई।

विज्ञापन

साइकिल रेस के विजेता खिलाड़ी इस प्रकार रहे—

विज्ञापन 2

बालक वर्ग:
प्रथम – दीपक महतो
द्वितीय – भैरव मुर्मू
तृतीय – प्रिंस मुर्मू

विज्ञापन 3

बालिका वर्ग:
प्रथम – राखी कुमारी
द्वितीय – गायत्री कुमारी
तृतीय – नंदनी कुमारी

विज्ञापन 4

वहीं जिला परिवहन कार्यालय, साहेबगंज द्वारा जिला परिवहन पदाधिकारी मिथिलेश कुमार चौधरी के नेतृत्व में सभी खिलाड़ियों एवं पदाधिकारियों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। सड़क सुरक्षा मैराथन दौड़ के विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।

विज्ञापन 5

मैराथन दौड़ के विजेता:

पुरुष वर्ग:
प्रथम – होपना मुर्मू
द्वितीय – अजय यादव
तृतीय – भुवन मंडल

महिला वर्ग:
प्रथम – अनोखी कुमारी
द्वितीय – रश्मि
तृतीय – रोशनी कुमारी

इस अवसर पर परियोजना निदेशक आईटीडीए संजय कुमार दास, अपर समाहर्ता गौतम भगत, सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान, अनुमंडल पदाधिकारी अमर जान आइंद, जिला आपूर्ति पदाधिकारी झुन्नू मिश्रा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी किशोर तिर्की, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी छुटेश्वर दास, जिला पंचायत पदाधिकारी अनिल कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी दुर्गानंद झा, जिला शिक्षा अधीक्षक कुमार हर्ष, डीआईओ उमेश कुमार, कार्यपालक दंडाधिकारी प्रमोद आनंद, जिला योजना पदाधिकारी अनूप कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद साहिबगंज अभिषेक कुमार सिंह, जिला उद्यान पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की सफलता में जिला परिवहन कार्यालय के कर्मी, जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक नीरज कुमार साह, रोड सेफ्टी इंजीनियर अनुज प्रसार, आईटी सहायक राजहंस, जिला निर्वाचन कार्यालय के कर्मी, जिला खेल कार्यालय के कमीॅ सहित अन्य कर्मियों का सराहनीय योगदान रहा।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button