सिद्धार्थ वेलफेयर सोसाइटी के कार्यालय पर प्रबंधक वक़ार मोइज खान ने किया ध्वजारोहण,धूमधाम से मनाया गया आजादी का जश्न।

सिद्धार्थ वेलफेयर सोसाइटी के कार्यालय पर प्रबंधक वक़ार मोइज खान ने किया ध्वजारोहण,धूमधाम से मनाया गया आजादी का जश्न
सिद्धार्थनगर/विजय पाल चतुर्वेदी
सिद्धार्थ वेलफेयर सोसाइटी के कार्यकर्ताओं ने 75 वें स्वतंत्रता दिवस पर आजदी का जश्न हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया। सिद्धार्थ वेलफेयर सोसाइटी शोहरतगढ़ के स्थानीय कार्यालय पर प्रबंधक वकार मोईज खान ने कार्यकर्ताओं के साथ ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के पश्चात सामूहिक रूप से राष्ट्रगान जन-गण-मन का गायन किया गया। कार्यकर्ताओं ने तिरंगे को सलामी दी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने अपने- अपने विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर प्रबंधक वकार मोईज खान,कोषाध्यक्ष अरमान अंसारी, सचिव धर्मेंद्र जायसवाल,उपाध्यक्ष मो० शहजाद,महासचिव श्यामसुंदर चौधरी,कार्यकारिणी सदस्य राजनेत, कार्यकारिणी सदस्य श्रवण चौरसिया,इरशाद खान,मोहम्मद आरिफ,अफरोज आलम,प्रधान प्रतिनिधि राज कुमार मौर्य,जनार्दन पटेल,इब्राहिम,मोनू शर्मा,नीतीश शर्मा,गोपी कुमार,अब्दुल कलाम, आदि कार्यकर्तागण व सम्मानित क्षेत्रवासी मौजूद रहे।




