इटावा पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले शातिर किस्म के वारंटी अभियुक्त को 141 ग्राम नशीले पाउडर सहित किया गिरफ्तार
जनपद में अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा डॉ 0 बृजेश कुमार सिंह द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में

स्टेट हेड शमीम की रिपोर्ट
इटावा पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले शातिर किस्म के वारंटी अभियुक्त को 141 ग्राम नशीले पाउडर सहित किया गया गिरफ्तार । जनपद में अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा डॉ 0 बृजेश कुमार सिंह द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण इटावा के कुशल मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी भरथना के नेतृत्व में थाना ऊसराहार पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले शातिर किस्म के वारंटी अभियुक्त को 141 ग्राम नशीले पाउडर सहित गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी का संक्षिप्त विवरण आगामी त्यौहारो को सकुशल संपन्न कराने एवं आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा के निर्देशानुसार जनपद में विशेष संदिग्ध व्यक्ति / वाहन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा था । जिसमें समस्त क्षेत्राधिकारी एवं समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने – अपने थाना क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति / वाहन चैकिग कर रहे थे । इसी क्रम में दिनांक 21.08.2021 को थाना ऊसराहार पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रांतर्गत समथर बम्बा पुलिया के पास संदिग्ध व्यक्ति वाहन चैकिंग कर रहे थे कि तभी मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी कि एक व्यक्ति नगरिया यादवान की तरफ से पैदल समथर की ओर आ रहा है जिसके पास नशीला पाउडर है । सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए जब पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंची तो पुलिस टीम को ग्राम नगरिया यादवान वाली सड़क पर एक व्यक्ति जाता हुआ दिखाई दिया जिसे पुलिस टीम द्वारा घेरकर आवश्यक बल प्रयोग करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया । गिरफ्तार अभियुक्त की तलाशी लेने पर उसके पास से 141 ग्राम नशीला पाउडर ( अल्फाजोमल ) बरामद हुआ । पुलिस टीम द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा अपना नाम नारायण हरि उर्फ डौली यादव पुत्र स्व 0 अंग्रेज सिंह निवासी ग्राम दौलतपुर थाना ऊसराहार बताया जिसके संबन्ध मे जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त गिरफ्तार अभियुक्त थाना ऊसराहार पर पंजीकृत मु 0 अ 0 सं 0 315/17 धारा 21/22 एनडीपीएस एक्ट का वारंटी अभियुक्त है । उक्त गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबन्ध मे थाना ऊसराहार पुलिस द्वारा मु 0 अ 0 सं 0 171/21 धारा 21/22 एनडीपीएस एक्ट बनाम नारायण हरि उर्फ डौली यादव , अभियोग पंजीकृत किया गया है ।
गिरफ्तार अभियुक्त 1. नारायण हरि उर्फ डौली यादव पुत्र स्व 0 अंग्रेज सिंह निवासी ग्राम दौलतपुर थाना ऊसराहार ।
आपराधिक इतिहासः 1. मु 0 अ 0 स 0 171/2021 धारा 21/22 एनडीपीएस एक्ट थाना ऊसराहार जनपद इटावा 2. मु 0 अ 0 सं 0 63/07 धारा 307 , 323 , 504 , 506 व धारा 3 ( 1 ) एससी / एसटी एक्ट थाना ऊसराहार । 3. मु अ 0 सं 0 51/08 धारा 3 उ 0 प्र 0 गुण्डा अधि 0 थाना ऊसराहार 4. मु 0 अ 0 सं 0 261/09 धारा 110 जी एक्ट । 5. मु 0 अ 0 सं 0 329/09 धारा 2/3 गैंगस्टर अधि ० थाना सिविल लाइन इटावा 6. मु 0 अ 0 सं 0 332/09 धारा 307 भादवि थाना इकदिल इटावा । 7. मु 0 अ 0 सं 0 6/10 धारा 25 आर्स एक्ट 8. मु 0 अ 0 सं 0 88/11 धारा 395/412 भादवि 9. मु 0 अ 0 सं 0 91/11 धारा 394 भादवि थाना पनकी 10. मु 0 अ 0 सं 0 261/11 धारा 3 ( 1 ) गैंगस्टर एक्ट 11. मु अ 0 सं 0 159/12 धारा 332 , 335 , 504 , 506 भादवि 12. मु 0 अ 0 सं 0 199/12 धारा 323 , 332 , 335 , 504 , 506 भादवि 13. मु 0 अ 0 सं 0 108/13 धारा 3/5 उ 0 प्र 0 गुण्डा अधि o 14. मु 0 अ 0 सं 0 110/13 धारा 392/506 भादवि 15. मु 0 अ 0 सं 0 25/14 धारा 25 आर्स एक्ट 16. मु 0 अ 0 सं 0 26/14 धारा 21/22 एनडीपीएस एक्ट 17. मु 0 अ 0 सं 0 212/16 धारा 21/22 एनडीपीएस एक्ट थाना चौबिया इटावा 18. मु 0 अ 0 सं 0 79/15 धारा 147 , 332 , 335 , 504 , 506 भादवि थाना सिविल लाइन इटावा 19. मु 0 अ 0 सं 0 187/15 धारा 223,224,221 भादवि थाना सिविल लाइन इटाव 20. मु 0 अ 0 सं 0 212/15 धारा 307 भादवि थाना सिविल इटावा 21. मु 0 अ 0 सं 0 214/15 धारा 25/27 आर्स एक्ट । 22. मु 0 अ 0 सं 0 315/17 धारा 21/22 एनडीपीएस एक्ट । 23. मु 0 अ 0 सं 0 119/18 धारा 379 , 411 भादवि थाना ऊसराहार इटावा 24. मु 0 अ 0 सं 0 137/18 धारा 3/25 आर्स एक्ट थाना ऊसराहार इटावा 25. मु 0 अ 0 सं 0 144/18 धारा 379 , 411 , 413 भादवि
थाना सिविल लाइन इटावा पुलिस टीम : उ 0 नि 0 श्री तेज सिंह थानाध्यक्ष ऊसराहार , उ 0 नि 0 श्री सुरेशपाल , का 0 कर्मवीर सिह , का 0 सतेन्द्र कुमार ।




