जनपद स्तरीय चित्रकला पेंटिंग, निबंध, सुलेख काव्य गायन व सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

रिपोर्ट:-आकांक्षा वर्मा।
बाराबंकी। काकोरी ट्रेन ऐक्शन शताब्दी महोत्सव की जनपद स्तरीय चित्रकला पेंटिंग, निबंध, सुलेख काव्य गायन व सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का हुआ आयोजन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री संतोष कुमार देव पांडेय के नेतृत्व में किया गया। जिसमें समस्त विकास खण्डों के विकासखंड स्तरीय विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी बच्चों द्वारा प्रतिभाग किया गया। विभिन्न विकास खण्डों के उपस्थित समस्त अध्यापकों द्वारा विजयी बच्चों का प्रतियोगिता के माध्यम से चयन किया गया, आयोजित प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार रहा।

निबंध प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान क्रमशः बनीकोडर से आर्यन सिंह, दरियाबाद से सुरेंद्र, निन्दूरा से दिव्यांशी ने प्राप्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान क्रमशः देवा से आराधना यादव, बंकी से नशरा, बनीकोडर से सुरभि ने प्राप्त किया। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान क्रमशः सिद्धौर से दीपांशु कुमार, निन्दूरा से अक्षय कुमार, देवा से वेद प्रकाश से प्राप्त किया। पूर्व माध्यमिक स्तर की सुलेख प्रतियोगिता मेें प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान क्रमशः बंकी से रीतांशी वर्मा, फतेहपुर से निशा देवी, बंकी से अंशिका बंकी ने प्राप्त किया। इसी प्रकार प्राथमिक स्तर पर सुलेख प्रतियोगिता में सिद्धौर से पुष्पेंद्र कुमार, नगर क्षेत्र से नैंसी कश्यप, सूरतगंज से दीपक मिश्रा ने प्राप्त किया। गायन प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान क्रमशः नगर क्षेत्र से परी वर्मा, सिरौलीगौसपुर से शांभवी, बंकी से पूर्णिमा ने प्राप्त किया।

सभी विजेता छात्र-छात्राओं को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री संतोष कुमार देव पांडेय द्वारा पुरस्कृत किया गया तथा प्रतिभागी समस्त बच्चों को सांत्वना पुरस्कार से भी पुरस्कृत किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम पूर्णतः सफल रहा।

इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी नगर क्षेत्र/निन्दूरा श्रीमती सुषमा सेंगर, खंड शिक्षा अधिकारी देवा श्री राम नारायण यादव, खंड शिक्षा अधिकारी बंकी श्री चंद्रशेखर द्वारा व्यवस्था का नेतृत्व किया गया कार्यक्रम का संचालन जिला स्काउट अध्यापक श्री राजेंद्र त्रिपाठी द्वारा किया गया, श्री संदीप वर्मा सहायक अध्यापक बंकी, संदीप कुमार वर्मा निन्दूरा, जिला गाइड कैप्टन रितु अग्निहोत्री ऋषि कुमार वर्मा, श्रीमती मंजुला सिंह नगर क्षेत्र, श्री अनूप कुमार चतुर्वेदी सूरतगंज, श्री आलोक कुमार, श्री प्रशांत, उच्च प्राथमिक विद्यालय पुलिस लाइन के समस्त अध्यापकों द्वारा समस्त व्यवस्था को संपादित किया गया। अंत में विद्यालय के प्रधानाध्यापिका जेबा मोहसिन ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।




