भाजपाइयों ने उर्मिला सिंह रावत धर्मपत्नी सांसद उपेन्द्र सिंह रावत की आगुवाई में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का फूंका पुतला

स्टेट हेड शमीम की रिपोर्ट
बाराबंकी । आज दिनांक 02.11.2021 को भाजपाइयों ने उर्मिला सिंह रावत धर्मपत्नी सांसद उपेन्द्र सिंह रावत की आगुवाई में सतरिख चौराहे पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का पुतला फूंका । और भाजपाइयों ने सरदार वल्लभ भाई पटेल जी के जिंदाबाद के नारे लगायें । उर्मिला सिंह रावत ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना से संबंधी बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की और कहा कि भारत को अखंडता के सूत्र में बांधने वाले सरदार वल्लभ भाई पटेल जी से देश को तोड़ने वाले व्यक्ति (जिन्ना) की तुलना करना देश व राष्ट्रीयता का अपमान है। इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता है और सभी को इसकी निंदा करनी चाहिए। अखिलेश यादव को अपने बयान पर पछतावा होना चाहिए। और इनको इस कृत्य के लिए देश की जनता कभी माफ नही करेगी ।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा आशुतोष अवस्थी, जिला उपाध्यक्ष गीता रावत, मण्डल महामंत्री संग्राम सिंह वर्मा, सभासद संजय चौहान, मण्डल अध्यक्ष बुधराम, ब्लाक प्रमुख हरख रवि रावत, मण्डल उपाध्यक्ष विनोद कुमार, नीरज तिवारी, शुभम वर्मा, सौरभ शुक्ला सहित सैकड़ों भाजपाई उपस्थित रहें ।




