पुलिस ने डकैती की योजना बना रहे 05 शातिर अभियुक्तों को अवैध शस्त्रों सहित ने किया गिरफ्तार।

रिपोर्ट:-आकांक्षा वर्मा
हरदोई।कोतवाली देहात पुलिस टीम थाना क्षेत्र में भ्रमणशील थी इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी कि लूट व चोरी की घटना कारित करने वाले शातिर अभियुक्त थाना क्षेत्रांतर्गत मील कॉलोनी मोड के पास मौजूद है व डकैती डालने की योजना बना रहे है। इस सूचना पर कोतवाली देहात पुलिस टीम ने मील कॉलोनी मोड के पास पहुंचकर घेराबंदी कर 05 अभियुक्तों :-
1 .अविनाश कुमार उर्फ विपुल पुत्र चन्द्रकान्त देहपुरवा थाना सुरसा जनपद हरदोई।
2 .राजकिशोर पुत्र रामपाल निवासी ज्ञानपुरवा थाना सुरसा जनपद हरदोई।
3 .श्यामप्रकाश पुत्र राजेश निवासी अन्टा थाना कछौना जनपद हरदोई।
4 .श्रवण उर्फ सरवन पुत्र मकरंद निवासी भिखारीपुरवा थाना सुरसा जनपद हरदोई।
5 .रामविलास पुत्र शंकर निवासी बन्दनिया थाना सुरसा जनपद हरदोई को एक तमन्चा 315 बोर, 03 कारतूस 315 बोर, एक तमंचा 12 बोर, एक प्लास, एक सब्बल व 02 मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया। इस संबंध में थाना कोतवाली देहात पर मुकदमा संख्या 403/26 धारा 310(4) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम उपरोक्त 05 अभियुक्तगण पंजीकृत किया गया।
पूछताछ का विवरण :-
पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि अभियुक्तों द्वारा अपने अन्य साथी के साथ मिलकर घर की रैकी की गयी तथा रात्रि में घर में घुसकर सोना-चांदी लूटकर भागने की योजना बना रहे थे, योजना बनाने के दौरान कोतवाली देहात पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर उक्त अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।




