Advertisement
अब तकअभी तकउत्तर प्रदेशबाराबंकी
Trending

शारदा सहायक नहर में दिखा विशालकाय घड़ियाल, बकरी को बनाया शिकार।

 

रिपोर्ट :- अंकित कुमार वर्मा

निंदूरा बाराबंकी। बड्डूपुर थाना क्षेत्र के काजीबेहटा पुल के पास शारदा सहायक नहर में सोमवार को विशालकाय घड़ियाल दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। नहर की पटरी के किनारे चर रही बकरियों में से एक को घड़ियाल ने अपना शिकार बना लिया।
जानकारी के अनुसार, अम्बियापुर गांव निवासी मोहम्मद शहीर की बकरियां नहर की पटरी के किनारे चर रही थीं। इसी दौरान नहर से निकले घड़ियाल ने अचानक एक बकरी पर हमला कर दिया और उसे पानी में खींच ले गया। मौके पर मौजूद ग्रामीण जब तक कुछ समझ पाते और बकरी को बचाने का प्रयास करते, तब तक घड़ियाल उसे अपना शिकार बनाकर नहर की बीच धारा में चला गया।
घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों में भय का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि नहर में घड़ियाल की मौजूदगी से भविष्य में किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है। खासकर नहर किनारे आने-जाने वाले ग्रामीणों और पशुपालकों को अब सतर्क रहने की जरूरत है।

ग्रामीणों ने मामले की जानकारी वन विभाग को दे दी है और घड़ियाल को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर ले जाने की मांग की है, ताकि क्षेत्र में किसी तरह की अप्रिय घटना न हो। वन विभाग की कार्रवाई के बाद ही घड़ियाल की मौजूदगी और उसे सुरक्षित पकड़ने को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button