चौपाल लगाकर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए गए अभियान मिशन शक्ति नारी सुरक्षा एंटी रोमियो साइबर जागरूकता अभियान चलाया गया।

रिपोर्ट:- अंकित कुमार वर्मा
बाराबंकी। थाना बड्डूपुर में श्रीमान पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार फेज 5 के तहत प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सोनकर के नेतृत्व में थाना बड्डूपुर बाराबंकी की एंटी रोमियो टीम मिशनशक्ति टीम वरिष्ठ उप निरीक्षक योगेंद्र मिश्रा , महिला आरक्षी प्रिया राजपूत ,आरक्षी संदीप कुमार के द्वारा बड्डूपुर थाना बद्दूपुर जनपद बाराबंकी में चौपाल लगाकर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए गए अभियान मिशन शक्ति नारी सुरक्षा एंटी रोमियो साइबर जागरूकता के तहत बालिकाओ/महिलाओ को मिशन शक्ति नारी सुरक्षा, व साइबर क्राइम संबंधी अपराध ,यातायात के नियमों , बाल विवाह ,पास्को एक्ट,नये कानून,घरेलू हिंसा, गुड टच ,बैड टच के बारे में अवगत कराया गया और महिलाओं को जागरूकता अभियान के तहत हेल्पलाइन नंबर-
👉112, पुलिस आपातकालीन सेवा
👉1090, वूमेन पावर हेल्पलाइन
👉1076 ,माननीय मुख्यमंत्री हेल्पलाइन
👉108 ,एंबुलेंस सेवा
👉1930, साइबर अपराद हेल्पलाइन
👉1098, चाइल्ड हेल्पलाइन
👉102 ,स्वास्थ्य सेवा
के बारे में जानकारी दी गई व सरकार द्वारा चलाई गई लाभकारी योजनाओं जैसे सामुहिक विवाह योजना,कन्या सुमंगला योजना,वृध्दा पेंशन,विधवा पेंशन आदि के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई।



