समित अवस्थी मंडल संपादक
नेहरू युवा केन्द्र, बाराबंकी के तत्वाधान में युवा नेतृत्व एंव सामुदायिक विकास प्रशिक्षण पर युवाओं के तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ परियोजना निदेशक मनीष कुमार एवं जिला युवा अधिकारी प्रियंका चौहान द्वारा शिवराम इंटर कॉलेज परिसर पलहरी में किया गया, इस अवसर पर युवाओं को सम्बोधित करते हुए परियोजना निदेशक मनीष कुमार जी ने रचनात्मकता एवं उत्साह को ही युवाओं का परिचय बताया, उन्होंने आवासीय प्रशिक्षण की महत्ता पर जोर देते हुए प्रतिभागियों से इसका भरपूर उपयोग की अपेक्षा की, शिवराम इंटर कॉलेज के प्रबंधक अंशुमान सिंह ने उद्घाटन सत्र में पधारे अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए उनके व्यवस्थित प्रशिक्षण की शुभकामनाएं दी, जिला युवा अधिकारी श्रीमती प्रियंका चौहान जी के द्वारा युवाओं को सबोधित करते हुए बताया कि नेहरू युवा केंद्र एवं युवा मंडल ईकाई से जुड़कर युवा वर्ग समाज के लिए उपयोगी कार्य कर सकते है और युवाओं को मण्डल गठन के बारे में जानकारी होना अति आवश्यक है। कार्यक्रम में समाजसेवी प्रदीप सारंग जी के द्वारा युवाओं को नेहरू युवा केंद्र के नियमित कार्यक्रमों के बारे में अवगत कराया गया | कार्यक्रम का संचालन प्रशिक्षक आशुतोष मिश्र ने किया, इस अवसर पर कार्यालय सहायक राम सिंह, सतेंद्र कुमार, मान सिंह एवं राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक आकाश दुबे, सचिन श्रीवास्तव, संजीव कुमार, विवेक, शिवा, विनय, पंकज कुमार, शिखा सोनी, आरती तथा अन्य युवा उपस्थित रहे




