45 लाख की जमीन धोखाधड़ी, करने वाले 6 शातिरो को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

45 लाख की जमीन धोखाधड़ी, करने वाले 6 शातिरो को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (संपादक)
बाराबंकी। बदोसराय पुलिस ने कूटरचित दस्तावेज के जरिए जमीन का फर्जी बैनामा कर 45 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश।
मामला थाना टिकैतनगर के ग्राम डेराजा का है। पीड़िता कृष्णावती से 13 बीघा जमीन के नाम पर 15 लाख ऑनलाइन और 30 लाख नकद ले लिए गए। असली मालिक की जगह फर्जी व्यक्ति को खड़ा कर बैनामा करा दिया गया।
SP अर्पित विजयवर्गीय के निर्देश पर पुलिस ने बाराबंकी, बहराइच और लखीमपुर के रहने वाले 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से घटना में इस्तेमाल की गई स्विफ्ट कार भी बरामद हुई है।पुलिस ने BNS की कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।”
पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी क्षेत्राधिकारी रामनगर गरिमा पंत भी रहीं मौजूद




