दरियाबाद बाराबंकी । धान क्रय केंद्र साधन सहकारी समिति लिमिटेड दरियाबाद मिरदही का नोडल अधिकारी/सहायक विकास अधिकारी पंचायत अनिल कुमार सिंह द्वारा औचक निरीक्षण किया गया क्रय केंद्र प्रभारी वरुण मिश्रा उपस्थित मिले मौके पर तौल चल रही थी नोडल अधिकारी द्वारा किसान से तत्काल दूरभाष पर वार्ता करके धान विक्रय की जानकारी ली और सही पाया नोडल अधिकारी द्वारा क्रय केंद्र प्रभारी को निर्देशित किया गया कि मंगलवार एवं शुक्रवार को लघु सीमांत एवं छोटे किसानों की खरीद की जाएगी एवं अन्य कार्य दिवस में उनको उनको प्राथमिकता दी जाएगी इस मौके पर सहायक विकास अधिकारी सहकारिता आशतोष चंद्र मिश्र उपस्थित रहे



