दो बाइको की टक्कर से प्राइवेट शिक्षक की मौत

संवाददाता मान बहादुर सिंह
खजुरी बाराबंकी
कोतवाली बदोसराय क्षेत्र के एक 27 वर्षीय युवक की दो बाइको की आमने सामने हुई टक्कर से उसकी इलाज के दौरान ट्रामा सेन्टर लखनऊ में मौत हो गयी मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया ।
बताते चलें कि बदोसरांय निवासी बब्बू यादव (27वर्ष) पुत्र शिवकुमार यादव एक प्राइवेट विद्यालय में शिक्षण का कार्य करते थे जो होली पर्व पर थाना दरियाबाद क्षेत्र के खजुरी इंटोरा मार्ग से शुक्रवार को रिश्तेदारी मे जा रहे थे कि बाइक से बाइक की टक्कर मे गम्भीर रुप से वे घायल हो गये थे जिन्हें परिजन जिला अस्पताल ले गये जंहा उसकी हालत गम्भीर देखते हुए डाक्टरों ने उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया जंहा उनकी उपचार के दौरान मौत हो गयी। मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया है। मृतक के दो बेटियां है एक पांच वर्ष एक दो वर्ष हैं।
मचा कोहराम कैसे होगी मासूम बच्चियों की परवरिश
बब्बू यादव एक प्राइवेट विद्यालय में शिक्षक का कार्य करके किसी तरह से अपने परिवार का भरण पोषण करते थे उनकी मृत्यु पर उनके घर में कोहराम मच गया वही दो छोटी छोटी मासूम बच्चियों की कैसे परवरिश होगी यह सोच कर लोगों की आँखो से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे है । शिक्षा जगत से जुड़े होने के चलते छात्र छात्राओं उनके अंतिम दर्शन के लिए हुजूम उमड़ पड़ा जो उनकी आत्मा की शान्ति व परिजनों को इस दुखद घड़ी में सहन शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना कर रहे थे ।




