
चोरी के सामान के साथ 02 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
रिपोर्ट:- रविंद्र कुमार शुक्ला
रायबरेली। थाना सलोन पर वादिनी ने अपने घर से विपक्षीगण 1. अमरदीप उर्फ शनी पुत्र जयराम 2. बब्लू उर्फ प्रदीप पासी पुत्र जगतपाल द्वारा आभूषण व पैसे चोरी कर लेने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना सलोन पर मु0अ0सं0-193/2026 धारा-305 बीएनएस अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस टीम गठित कर घटना के अनावरण हेतु प्रयास किये जा रहे थे।
आज दिनांक 01.07.2026 को थाना सलोन पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सटीक सूचना पर थाना क्षेत्र से मुकदमा उपरोक्त में वांछित 02 अभियुक्त 1. अमरजीत उर्फ शनी पुत्र जयराम रैदास 2. बबलू उर्फ प्रदीप पासी पुत्र जगतपाल निवासीगण बघौला थाना सलोन जनपद रायबरेली को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया गया है। माल बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा-331(4)/317 (2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी कर अभियुक्तों के विरुद्ध थाना स्थानीय पर विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।




