नाबालिग को बहला फुसलाकर भगा ले जाने व उसके साथ दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार।

रिपोर्ट :- मोहम्मद शकील
रायबरेली। थाना नसीराबाद पर वादी द्वारा लिखित तहरीर देकर बताया गया कि उसकी नाबालिग पुत्री को विपक्षी करन पुत्र जितेन्द्र बहला फुसलाकर भगा ले गया है। जिस संबंध में थाना स्थानीय पर मुकदमा संख्या-38/2026 धारा-87/ 137(2) बीएनएस अभियोग पंजीकृत कर अपहृता की बरामदगी व अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किये जा रहे थे।
इसी क्रम में आज दिनांक 22.03.2026 को थाना नसीराबाद पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा संख्या-38/2026 धारा 87/137(2) बीएनएस से संबंधित अपहृता को सकुशल बरामद किया गया तथा बयान के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा-64(2) बीएनएस व धारा-5/6 पॉक्सो एक्ट की बढोत्तरी कर नामजद अभियुक्त करन सरोज पुत्र जितेन्द्र कुमार निवासी ग्राम डुगरी थाना गढशंकर जिला होशियारपुर पंजाब को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।




