कुर्सी थाना क्षेत्र में धडल्ले से चल रहे खनन को लेकर धीरे-धीरे ग्रामीणों में आक्रोश।

रिपोर्ट :- अंकित कुमार वर्मा
निंदूरा बाराबंकी। कुर्सी थाना क्षेत्र में धडल्ले से चल रहे खनन को लेकर धीरे-धीरे ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है, सोमवार को लिखित शिकायत ग्रामीणों के द्वारा बाराबंकी जिलाधिकारी को किया गया, वहीं डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या को भी एक प्रार्थना पत्र देते हुए संबंधित खनन मामले को लेकर शिकायत की गई, बता दे कि बाराबंकी के कुर्सी थाना क्षेत्र के अंतर्गत इन दिनों खनन माफिया काफी सक्रिय हैं वर्तमान में ग्राम कोढवा से जेसीबी द्वारा खनन करके मिट्टी आसपास के गांव सहित औद्योगिक क्षेत्र उमरा फैक्ट्रियों में डाला जा रहा है। इस कार्य में लगे दर्जनों मिट्टी के डंपर इन दिनो सड़क पर निकलना दुश्वार किए हुए आलम यह है, कि राहगीरों को जान जोखिम में डालकर सड़क पर निकलना पड़ रहा है। खनन माफिया खनन अनुमति के किसी भी नियम सर्तों का पालन नहीं कर रहे हैं, सुबह 5:00 से लेकर शाम 8:00 बजे के बाद तक धडल्ले से खनन का कार्य चल रहा है, महिनों से दौड़ रहे डंपरों ने क्षेत्र की तमाम कच्ची पक्की सड़कों को पूर्ण से क्षतिग्रस्त कर दिया है। जिसमे महमूदपुर बनौगा,अगासड, बैनाटिकरहार ताला,कोढवा,पिलेहटी हैदराबाद,सुफलपुर सहित दर्जनों गांव सामिल है, ग्रामीणों का आरोप है कि दिन भर दौड़ रहे दर्जनों डंपर की धूल मिट्टी की वजह से सांस लेना दुश्वार हुआ है, कई बार मिट्टी डंपर गाड़ी की चपेट में आने से हादसा होते टल चुका है। जिसके कारण ग्रामीण गाडी रोककर विरोध प्रदर्शन करके संबंधित अधिकारी को सूचना भी कर चुके है, किंतु किसी के भी द्वारा अभी तक इन पर लगाम नहीं लगाया गया और ना ही कोई कार्यवाही हुई। शिकायतकर्ता में टीकाराम लोधी,छोटेलाल लोधी,डॉक्टर अभय मौर्य,अनिल कुमार,रामु रावत,रामगोपाल,सुनील कुमार,राहुल,महेंद्र आदि सैकड़ो लोग शामिल हैं



