छत के रास्ते घर में उतरे अज्ञात चोरों ने र 50,000 की नगदी व कागज़ पर किया हाथ साफ।

रिपोर्ट :- अंकित कुमार वर्मा
निन्दूरा बाराबंकी। कुर्सी कोतवाली क्षेत्र में छत के रास्ते उतरे घर में अज्ञात चोरों ने कमरे में रखी छोटी बक्स लेकर चले गए। घर से कुछ दूर पर बक्स तोड़कर 50,000 की नगदी व कागजात निकाल कर बक्स छोड़कर मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी। कुर्सी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बसारा राजकीय इंटर कॉलेज के निकटतम गढ़ी रोड पर रविवार की रात अज्ञात चोरों ने घर को बनाया निशाना छत के रास्ते नीचे घर में उतरकर कमरे में रखी बक्स उठा ले गए। सोमवार सुबह जानकारी होने पर पीड़ित गया प्रसाद ने चोरी की सूचना डायल हंड्रेड पर दी। सूचना मिलते ही कुर्सी पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी कुछ दूर पर खेतों में बक्स पड़ी मिली। पुलिस ने बक्स गया प्रसाद को सौंप दिया। पीड़ित गया प्रसाद में बताया कि बक्स में रखे 50,000 नगदी व जमीन के कागजात बक्स सहित उठा ले गए थे। लखनऊ जनपद के गढ़ी गांव के किनारे खेत में बक्स मिली है जिसमें से कागजात व पैसे गायब है पुलिस जांच में जुटीं।




