होमगार्ड ब्रह्मानंद व ओमप्रकाश को सेवानिवृत्ति पर किया गया सम्मानित।

रिपोर्ट :- अंकित कुमार वर्मा
निंदूरा बाराबंकी। होमगार्ड ब्रह्मानंद व ओमप्रकाश को सेवानिवृत्ति पर किया गया सम्मानित । निंदूरा कंपनी में कार्यरत होम गार्ड के लिए ग्राम पंचायत भवन में विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर निंदूरा कंपनी की बी ओ ललिता सिंह व जिला कमांडेंट कार्यालय से एडीसी राजेश सिंह मौजूद रहे। समारोह में दोनों जवानों की वर्षों की उत्कृष्ट सेवाओं को याद किया गया। समझ में सेवानिवृत्ति जवानों को इसमें चिन्ह और सम्मान पत्र प्रदान किए गए। उनके उज्जवल भविष्य,स्वस्थ जीवन और सुखद पारिवारिक जीवन की कामना की गई। इस दौरान साथियों ने उनके साथ बिताए अनुभवों को साझा किया और उनके योगदान की सराहना की। कार्यक्रम में निंदूरा कंपनी के समस्त होमगार्ड जवान उपस्थित रहे सभी ने तालिया के साथ दोनों जवानों को विदाई दी। जवानों में सेवानिवृत कर्मियों के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की।




