Advertisement
भारतसंस्कृति मंत्रालय

पुराने मंदिरों और मठों का जीर्णोद्धार

रिपोर्ट:-शमीम 

देश में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की देखरेख और रखरखाव के अंतर्गत राष्ट्रीय महत्व के 3,697 प्राचीन स्मारक और पुरातत्वीय स्थल और अवशेष हैं। प्राचीन मंदिरों और मठों सहित इन स्मारकों और स्थलों का संरक्षण और पुनरुद्धार करना एक नियमित प्रक्रिया है और इन कार्यों को संसाधनों की आवश्यकता और उपलब्धता के अनुसार किया जाता है।

एएसआई द्वारा चित्रकूट जिले के (i) रामनगर, कर्वी में पुजारी गृह, (ii) कर्वी में पत्थर का मंदिर, गणेश बाग और (iii) कर्वी में तालाब के केंद्र में मंदिर का संरक्षण किया जा रहा है।

पर्यटन मंत्रालय ने स्वदेश दर्शन 2.0 (एसडी 2.0) नामक एक योजना शुरू की है, जिसका उद्देश्य चिरस्थायी और विख्यात पर्यटन गंतव्यों को विकसित करना है। एसडी 2.0 योजना के दिशा-निर्देशों के अनुसार, राज्य सरकारें/केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन प्रमुख पर्यटन आकर्षणों, पेशकशों, संपर्क, वर्तमान पर्यटन पारिस्थितिकी तंत्र, राज्य समर्थन आदि जैसी विशेषताओं के आधार पर विभिन्न गंतव्यों की पर्यटन क्षमता का विश्लेषण करते हुए एक राज्य परिपे्रक्ष्य योजना (एसपीपी) तैयार करते हैं। तदनुसार, पर्यटन मंत्रालय संबंधित राज्य सरकारों/ केंद्र शासित प्रदेश प्रशासनों के परामर्श से विकास के लिए गंतव्यों का चयन करता है। पर्यटन मंत्रालय ने इस योजना के अंतर्गत विकास के लिए देश में 55 गंतव्यों को अधिसूचित किया है, जिनकी सूची संलग्नक-I में दी गई है।

संलग्नक-I

लोक सभा में दिनांक 11.12.2023 को अतारांकित प्रश्न संख्या †1349 के भाग (ग) और (घ) के उत्तर में संलग्नक का उल्लेख किया गया है।

विज्ञापन

स्वदेश दर्शन 2.0 के अंतर्गत अधिसूचित गंतव्यों का विवरण

विज्ञापन 2
क्रम सं. राज्य/केंद्र शासित प्रदेश गंतव्यों का नाम गंतव्यों की सख्या
1. आंध्र प्रदेश गंडिकोटा, अरक्कु-लाम्बासिंगी 2
2. अरुणाचल प्रदेश नाचो, मेचुका 2
3. असम जोरहाट, कोकराझार 2
4. बिहार गया, नालंदा 2
5. छत्तीसगढ़ बिलासपुर, जगदलपुर 2
6. गोवा पोरवोरिम, कोलवा 2
7. गुजरात धोलावीरा, द्वारका 2
8. हरियाणा पंचकुला (मोरनी) 1
9. हिमाचल प्रदेश पोंग बांध 1
10. जम्मू और कश्मीर बशोली 1
11. झारखंड चांडिल 1
12. कर्नाटक हम्पी, मैसूरु 2
13. केरल कुमारकोम, कोझिकोड (बेपोर) 2
14. मध्य प्रदेश ग्वालियर, चित्रकूट 2
15. महाराष्ट्र सिंधुदुर्ग 1
16. मणिपुर मोइरांग (बिष्णुपुर) 1
17. मेघालय शिलांग, सोहरा 2
18. मिजोरम आइजोल, चम्फाई 2
19. नागालौंड न्यूलैंड, चुमुकेदिमा 2
20. ओडिशा कोरापुट 1
21. पंजाब अमृतसर, कपूरथला 2
22. राजस्थान बूंदी (केशोरायपाटन), जोधपुर 2
23. सिक्किम गंगटोक, ग्यालशिंग 2
24. तमिलनाडु मामल्लापुरम, नीलगिरी 2
25. तेलंगाना बोंगिर, अनंतगिरि 2
26. त्रिपुरा अगरतला, उनाकोटी 2
27. उत्तर प्रदेश प्रयागराज, नैमिषारण्य 2
28. उत्तराखंड पिथौरागढ़, चम्पावत 2
29. चंडीगढ़ चंडीगढ़ 1
30. लक्ष्यद्वीप लक्ष्यद्वीप 1
31. पुद्दुचेरी पुद्दुचेरी, करियाकल 2
32. लद्दाख लेह, कारगिल 2
    कुल 55

यह जानकारी केंद्रीय संस्कृति, पर्यटन और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री, श्री जी किशन रेड्डी ने आज लोकसभा में दी।

विज्ञापन 3

विज्ञापन 4

विज्ञापन 5
advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button