भाजपा नेता व जिला पंचायत सदस्य के प्रयास से लोधपुरवा में बनी सीसी रोड, स्कूली बच्चों को मिली बड़ी सौगात।
रिपोर्ट:-आकांक्षा वर्मा
बाराबंकी। रामसनेही घाट,क्षेत्र के विकास को नई दिशा देने में जुटे भाजपा नेता जवाहर वर्मा एवं जिला पंचायत सदस्य अभिषेक वर्मा लगातार जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दे रहे हैं। उनके प्रयासों से क्षेत्र में सड़क, इंटरलॉकिंग एवं अन्य विकास कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं, जिससे ग्रामीणों को सीधे तौर पर लाभ मिल रहा है। इसी क्रम में ग्राम पंचायत अमहिया के लोधपुरवा स्थित माउंटेनियर पब्लिक स्कूल तक जाने वाले मार्ग का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद उसका उद्घाटन किया गया। वर्षों से यह मार्ग कच्चा होने के कारण छात्रों, अभिभावकों एवं ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ था। विशेषकर बरसात के मौसम में सड़क पर कीचड़ और जलभराव होने से बच्चों को स्कूल आने-जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। कई बार छोटे बच्चों के कपड़े और जूते तक खराब हो जाते थे, जिससे अभिभावकों में भी चिंता बनी रहती थी। स्थानीय लोगों द्वारा समस्या से अवगत कराए जाने पर जिला पंचायत सदस्य अभिषेक वर्मा और भाजपा नेता जवाहर वर्मा ने मामले को गंभीरता से लिया और मार्ग को कार्ययोजना में शामिल कराया। इसके बाद महज छह माह के भीतर सड़क निर्माण की प्रक्रिया पूरी कराते हुए यहां सीसी रोड का निर्माण कराया गया। सड़क बनने से न केवल स्कूल आने-जाने वाले सैकड़ों विद्यार्थियों को राहत मिली है, बल्कि आसपास के ग्रामीणों को भी बेहतर आवागमन की सुविधा प्राप्त हुई है। ग्रामीणों ने इस कार्य के लिए जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान होने से क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है। उद्घाटन के अवसर पर मौजूद लोगों ने कहा कि विकास कार्यों की यही गति क्षेत्र की पहचान बन रही है। भाजपा नेता जवाहर वर्मा ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान कराना उनकी प्राथमिकता है और आगे भी क्षेत्र के विकास के लिए लगातार कार्य किए जाते रहेंगे। वहीं जिला पंचायत सदस्य अभिषेक वर्मा ने कहा कि शिक्षा, सड़क और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देते हुए क्षेत्र के प्रत्येक गांव तक विकास पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यह सड़क केवल एक निर्माण कार्य नहीं, बल्कि बच्चों के सुरक्षित भविष्य और बेहतर शिक्षा व्यवस्था की दिशा में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर भाजपा नेता जवाहर लाल वर्मा, जिला पंचायत सदस्य अभिषेक वर्मा, महेश कुमार प्रधान, तौफीक अहमद खां, रामप्रसाद यादव प्रधान, उमेश कुमार वर्मा प्रिंसिपल, कुसुमेश वर्मा, वीरेंद्र वर्मा, तारेश वर्मा, दीपचंद वर्मा कोटेदार, प्रमेंद्र वर्मा, संजय कुमार, ओमप्रकाश वर्मा, शिवबरन जायसवाल, धर्मराज सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।





