Advertisement
अब तकअभी तकझारखंड
Trending

राजमहल में प्रखंड टास्क फोर्स की बैठक आयोजित, सघन टीकाकरण अभियान को लेकर दिए गए कड़े निर्देश।

राजमहल में प्रखंड टास्क फोर्स की बैठक आयोजित, सघन टीकाकरण अभियान को लेकर दिए गए कड़े निर्देश।

रिपोर्टर :- उज्जवल कुमार साहा 

साहिबगंज। राजमहल, 6 मई 2026: अनुमंडल पदाधिकारी राजमहल की अध्यक्षता में आज प्रखंड टास्क फोर्स की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 11, 13 एवं 15 मई 2026 को प्रस्तावित सघन टीकाकरण अभियान “वन सीएससी वन वीक” कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करना तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देना रहा।

बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि अभियान के तहत क्षेत्र के सभी अप्रतिरक्षित बच्चों को चिन्हित कर उन्हें समय पर टीकाकरण से आच्छादित करना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, और दोषी पाए जाने पर संबंधित कर्मियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

इसके पश्चात स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रमों की क्रमवार समीक्षा की गई। अनुमंडल पदाधिकारी ने विशेष रूप से टीकाकरण कार्य को प्राथमिकता देने पर जोर देते हुए कहा कि यह बच्चों के स्वास्थ्य एवं भविष्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

विज्ञापन

बैठक में एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण को लेकर भी चर्चा की गई। शिक्षा विभाग से उपस्थित प्रतिनिधि को निर्देशित किया गया कि अधिक से अधिक बालिकाओं को इस टीके के प्रति जागरूक कर उन्हें टीकाकरण से आच्छादित किया जाए, ताकि भविष्य में गंभीर बीमारियों से बचाव सुनिश्चित किया जा सके।

विज्ञापन 2

इस अवसर पर अंचल अधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी मोहम्मद यूसुफ, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, अनुमंडल अस्पताल राजमहल के उपाधीक्षक, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक सह लेखा प्रबंधक अमित कुमार, प्रखंड डाटा प्रबंधक नितिन मुर्मू, वरीय यक्ष्मा पर्यवेक्षक संजय यादव, वीबीडी पर्यवेक्षक डेनियल किस्कू, विश्व स्वास्थ्य संगठन से सुनील रंजन, स्कूल यूनिसेफ से विनोद कुमार शर्मा, महिला बाल विकास परियोजना की पर्यवेक्षिका जुली कुमारी, बीटीटी चितरंजन ठाकुर, धीरन मंडल सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

विज्ञापन 3

बैठक के अंत में सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ अभियान को सफल बनाने का निर्देश दिया गया, ताकि क्षेत्र में शत-प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य हासिल किया जा सके।

विज्ञापन 4

विज्ञापन 5
advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button