
रिपोर्ट :- नीरज शर्मा
चन्दौली। उच्चाधिकारियों के निर्देशन में प्रभारी थाना साइबर सेल मिर्जा रिजवान बेग के कुशल नेतृत्व में थाना साइबर क्राइम टीम द्वारा साइबर क्राइम के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में जनपद चन्दौली के साइबर क्राइम थाना द्वारा की गयी त्वरित कार्यवाही के चलते आवेदक पवन कुमार पुत्र हरीष कुमार वार्ड न0-15 जय प्रकाश नगर जनपद-चन्दौली का दिनांक-09.02.2026 को जरिये यू0पी0आई0 के माध्यम से कुल 25,000/- रुपये का आनलाइन धोखाधड़ी की गयी थी। जिसके सम्बन्ध में पवन कुमार उपरोक्त द्वारा थाना प्रभारी के समक्ष प्रार्थना पत्र दिया गया। इसी क्रम में थाना साइबर क्राइम जनपद चन्दौली द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए आवेदक के खाते से निकाली गयी धनराशि 25,000/- रुपये को आवेदक के खातें में वापस करायी गयी। आवेदक पवन कुमार उपरोक्त द्वारा श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय चन्दौली, अपर पुलिस अधीक्षक महोदय, पुलिस उपाधीक्षक , साइबर सेल प्रभारी एवं साइबर सेल टीम जनपद चन्दौली का आभार व्यक्त किया।




