Advertisement
झारखंड
Trending

राजमहल में मजदूर दिवस पर जागरूकता रैली का आयोजन, श्रमिकों के अधिकारों को लेकर उठी आवाज।

राजमहल में मजदूर दिवस पर जागरूकता रैली का आयोजन, श्रमिकों के अधिकारों को लेकर उठी आवाज।

रिपोर्टर :- उज्जवल कुमार साहा,

साहिबगंज।(राजमहल झारखंड) मजदूर संघ (प्रजातांत्रिक) की ओर से 1 मई 2026, शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर राजमहल में एक भव्य जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा और उनके हितों के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।

रैली का आयोजन राजमहल नया बाजार स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर के समीप सुबह 11:00 बजे किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में मजदूर, स्थानीय लोग एवं संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में संगठन के केंद्रीय महासचिव राजकुमार यादव समेत कई वक्ताओं ने श्रमिकों की समस्याओं और उनके अधिकारों पर विस्तार से चर्चा की।

वक्ताओं ने कहा कि आज भी कई मजदूरों को उनके हक और अधिकार नहीं मिल पा रहे हैं, जिसे लेकर संगठित होकर आवाज उठाना जरूरी है। महिला श्रमिकों के लिए समान कार्य के बदले समान वेतन सुनिश्चित करने, श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा देने तथा बिचौलियों और शोषण से मुक्ति दिलाने पर जोर दिया गया।

विज्ञापन

इस अवसर पर श्रमिकों की विभिन्न मांगों को भी प्रमुखता से रखा गया, जिनमें 8 घंटे कार्य दिवस लागू करने, न्यूनतम वेतन सुनिश्चित करने, ओवरटाइम का भुगतान, कार्यस्थल पर चिकित्सा, पेयजल एवं शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग शामिल रही।

विज्ञापन 2

संगठन ने भूमिहीन मजदूरों को जमीन उपलब्ध कराने, प्रधानमंत्री आवास योजना या अबुआ आवास योजना के तहत घर देने, मानव तस्करी पर रोक लगाने तथा बिजली बिल बकाया के नाम पर गरीब मजदूरों का कनेक्शन काटने की कार्रवाई बंद करने की मांग भी उठाई।

विज्ञापन 3

इसके अलावा रेलवे से जुड़े मजदूरों के लिए प्रति वैगन 4500 रुपये भुगतान, बोनस, ग्रेच्युटी एवं पीएफ लाभ देने की मांग की गई। साथ ही जिले में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं के विकास पर भी जोर दिया गया।

विज्ञापन 4

कार्यक्रम के अंत में संगठन के पदाधिकारियों ने सरकार से मांग की कि श्रम कानून 2025 के तहत सभी मजदूरों को उनका अधिकार दिलाया जाए और बंद पड़े उद्योग-धंधों को पुनः चालू किया जाए, ताकि रोजगार के अवसर बढ़ सकें।

विज्ञापन 5

इस रैली के माध्यम से मजदूर संघ ने स्पष्ट संदेश दिया कि श्रमिकों के हक और सम्मान के लिए संघर्ष जारी रहेगा और उनकी आवाज को दबने नहीं दिया जाएगा।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button