
रिपोर्टर :- उज्जवल कुमार साहा
साहिबगंज। मालदा मंडल के मंडल रेल प्रबंधक, मनीष कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में, मालदा मंडल द्वारा रेलवे नियमों के अनुपालन सुनिश्चित करने, यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाने तथा रेलवे राजस्व की रक्षा हेतु नियमित रूप से टिकट जांच अभियान चलाए जा रहे हैं।
इसी क्रम में, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, मालदा,कार्तिक सिंह के नेतृत्व में, बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा पर नियंत्रण के लिए निरंतर और प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
इन्हीं प्रयासों के तहत, आज दिनांक 26.04.2026 को मालदा टाउन–रामपुरहाट खंड पर विभिन्न मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों में विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया।

सघन जांच के दौरान, कुल 442 अनियमित यात्रा के मामले पकड़े गए, जिससे ₹3,68,715 का जुर्माना राशि प्राप्त हुई।
ऐसे अभियान आगे भी मंडल भर में जारी रहेंगे, ताकि रेलवे राजस्व की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके तथा यात्रियों को सुरक्षित एवं सुविधाजनक यात्रा का अनुभव मिल सके।
मालदा मंडल सभी यात्रियों से अपील करता है कि वे असुविधा और जुर्माने से बचने के लिए हमेशा वैध टिकट के साथ यात्रा करें।


