Advertisement
झारखंड
Trending

महाराजपुर में गौ सेवा को लेकर जागरूकता, 27 अप्रैल को विशेष कार्यक्रम।

 

रिपोर्टर :- उज्जवल कुमार साहा

साहिबगंज। तालझारी प्रखंड के महाराजपुर क्षेत्र में गौ सेवा एवं गो सम्मान को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ रही है। इसी कड़ी में 27 अप्रैल 2026 को गो सम्मान दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

इस कार्यक्रम को लेकर स्थानीय सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों द्वारा तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं। हिंदू धर्म रक्षा मंच के प्रदेश महासचिव बजरंगी महतो के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई है।

जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम के तहत सुबह ग्रामीण एकत्रित होकर तहसील/प्रखंड/अनुमंडल कार्यालय पहुंचेंगे और गौ संरक्षण से संबंधित मांगों को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपेंगे।

विज्ञापन

आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गौ माता के संरक्षण, सेवा और सम्मान के प्रति लोगों को जागरूक करना है। उनका मानना है कि यह पहल समाज में सकारात्मक संदेश देने के साथ-साथ पारंपरिक मूल्यों को मजबूत करेगी।

विज्ञापन 2

स्थानीय स्तर पर लोगों में कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। बजरंगी महतो, सत्या महतो, अशोक कुमार महतो, राजू कुमार महतो, धनंजय कुमार, अमित कुमार, श्रीराम कुमार, मंगरु कुमार एवं विपुल महतो सहित कई लोग इसकी तैयारियों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

विज्ञापन 3

अपील:-

विज्ञापन 4

सभी क्षेत्रवासियों से अनुरोध है कि 27 अप्रैल की सुबह आयोजित इस कार्यक्रम में शामिल होकर गौ सेवा अभियान को सफल बनाएं।

विज्ञापन 5
advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button