Advertisement
झारखंडभारत
Trending

नव चयनित आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरण, एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित।

 

रिपोर्टर :- उज्जवल कुमार साहा

साहिबगंज। महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा आरएम-जनमन (RM-JANMAN) एवं डीए-जगुआ (DA-JGUA) योजना के अंतर्गत नव चयनित आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरण तथा एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन सिद्धो-कान्हो सभागार में किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त हेमंत सती एवं उप विकास आयुक्त सतीश चंद्रा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों का स्वागत नन्हा पौधा भेंट कर किया गया, तत्पश्चात दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यशाला का शुभारंभ किया गया।

उपायुक्त हेमंत सती ने अपने संबोधन में नव चयनित सेविका एवं सहायिकाओं को बधाई देते हुए कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र केवल बच्चों को भोजन कराने का स्थान नहीं है, बल्कि यह देश के भविष्य के निर्माण का महत्वपूर्ण केंद्र है। उन्होंने कहा कि बच्चे के जन्म से लेकर शुरुआती 1500 दिन उसके मानसिक एवं शारीरिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं। इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं धात्री माताओं की देखभाल की जाती है। उन्होंने सेविकाओं से आह्वान किया कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करें तथा आंगनबाड़ी केंद्र को अपने दूसरे घर की तरह संचालित करें।

विज्ञापन

विज्ञापन 2

उप विकास आयुक्त सतीश चंद्रा ने अपने संबोधन में कहा कि नव नियुक्त सेविका एवं सहायिकाओं के लिए यह प्रशिक्षण अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने केंद्र को नियमित रूप से समय पर खोलने, बच्चों की उपस्थिति, पोषण, स्वच्छता, पेयजल एवं साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पर बल दिया। साथ ही उन्होंने बताया कि पोषण ट्रैकर एप के माध्यम से केंद्र की गतिविधियों की ऑनलाइन निगरानी की जाती है, इसलिए सभी पैरामीटर को सही तरीके से दर्ज करना अनिवार्य है।

विज्ञापन 3

कार्यक्रम के दौरान कुल 17 नव चयनित आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।

विज्ञापन 4

इस अवसर पर परियोजना निदेशक आईटीडीए-सह- प्रभारी जिला समाज कल्याण पदाधिकारी संजय कुमार दास सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

विज्ञापन 5
advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button