पुलिस ने 02 अभियुक्तो को किया गिरफ्तार कब्जे से 14 प्रतिबन्धित हरियल पक्षी (एलोफुटैड ग्रीन पिजन) भी किये बरामद।

रिपोर्ट:- नीरज शर्मा
कौशाम्बी। थाना महेवाघाट पुलिस टीम ने आज दिनांक 19.01.26 को मुखबिर खास की सूचना के आधार पर हरियल पक्षी (एलोफुटैड ग्रीन पिजन) का शिकार करने वाले 02 अभियुक्तों 1. लखन लाल पुत्र सुखलाल निवासी ग्राम पूरब शरीरा का पुरवा थाना पश्चिम शरीरा जनपद कौशाम्बी 2. सुरेश पुत्र दुखीलाल निवासी ग्राम पूरब शरीरा वार्ड नं0 12 थाना पश्चिम शरीरा जनपद कौशाम्बी को अलवारा झील के पास से गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से चोरी की 14 नफर हरियल पक्षी (एलोफुटैड ग्रीन पिजन) व एक अदद प्लास्टिक का जाल बरामद हुआ। उपरोक्त पक्षी शिकार के लिये भारत सरकार द्वारा प्रतिबंधित है। मौके पर ही सरसवां खण्ड के डिप्टी रेंजर श्री मनोज कुमार को बुलाकर उनकी मौजूदगी मे 14 नफर हरियल पक्षी (एलोफुटैड पिजन) को सुपुर्द किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना महेवाघाट पर मुकदमा संख्या 13/26 धारा 3/51 वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 एवं धारा 325 बीएनएस पंजीकृत किया गया। विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्तों को माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है।




