तालबेहट पुलिस द्वारा चोरी की घटना कारित करने वाले 04 नफर अभियुक्तों को चोरी के माल सहित किया गया गिरफ्तार।
अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी की गयी 13 नग बिस्किटनुमा धातु को किया गया बरामद।

रिपोर्ट:- शिवा वर्मा (संपादक)
जनपद ललितपुर। जनपद में अपराध की रोकथाम व अपराध एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना तालबेहट पुलिस द्वारा थाना तालबेहट पर पंजीकृत मु0अ0सं0 108/2026 धारा 303 (2)/317 (2)/61 (1) बीएनएस के प्रकाश में आये अभियुक्तगण 1. मंगल पुत्र मनोहर यादव उम्र 35 वर्ष 2. जयसिंह पुत्र मूरत यादव उम्र 30 वर्ष 3. शिशुपाल उर्फ बादाम पुत्र मनोहर यादव उम्र करीब 35 वर्ष 4. राजा पुत्र रामदास उम्र करीब 38 वर्ष समस्त निवासीगण ग्राम सुनौरी थाना तालबेहट जनपद ललितपुर को नियमानुसार गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है। घटना का विवरण- वादी मुकदमा द्वारा थाना तालबेहट पर तहरीर देकर अवगत कराया गया था कि अज्ञात चोरो द्वारा खुदाई के दौरान प्राप्त 14 नग बिस्कुट नुमा वस्तुओं का चोरी कर लिया गया है ।सूचना पर थाना तालबेहट पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। घटना की गंभीरता व संवेदनशीलता को देखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक, ललितपुर द्वारा घटना के सफल अनावरण हेतु क्षेत्राधिकारी, तालबेहट के नेतृत्व में 03 पुलिस टीमें गठित की गयी थी। गठित टीम द्वारा घटनास्थल के आस-पास व आने – जाने वाले मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों से प्राप्त फुटेज का डेटा व सर्विलांस (टैक्नीकल/मैनुअली) से प्राप्त तकनीकी डेटा का तार्किक अवलोकन व तकनीकी विश्लेषण करने पर प्राप्त जानकारी की मदद से प्रकाश में आये 04 अभियुक्तगण उपरोक्त को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। पूछताछ का विवरण- अभियुक्तगण ने पूंछने पर बताया कि साहब दिनांक 09.04.2026 को दिन में गांव सुनौरी में स्थित गौड बाबा मंदिर पर निर्माण कार्य कराने के लिये जेसीबी से खुदाई चल रही थी, कि तभी खुदाई के दौरान कुल 14 नग बिस्कुट नुमा वजनी धातु मिली थी। जिसको गांव में मौजूद लोगो द्वारा आपसी सहमति से वापस मिट्टी के अन्दर दबा दिया गया था। हम लोगो को इस बात की जानकारी होने पर हमने रात्रि में मौका पाकर जमीन में दबी बिस्कुट उपरोक्त को पुनः खुदाई करके उक्त बिस्कुट नुमा धातु को चोरी कर लिया था। इस बात की सूचना जब गांव वालो ने पुलिस को दी तो पुलिस द्वारा उसकी खोजबीन, जांच पड़ताल की गयी तो हम लोगो ने पुलिस का ध्यान हटाने व पकड़े जाने के डर से 09 बिस्किट को वापस उसी घड़े में रखकर, मन्दिर के पास रख आये थे। आज हम लोग चोरी किये गये शेष 04 बिस्कुट उपरोक्त को आपस में बांटकर, बेचने जा रहे थे कि आप लोगो ने पकड लिया। साहब हमसे गलती हो गयी, हमे मांफ कर दीजिये।




