थाना मुंगराबादशाहपुर पुलिस टीम द्वारा 02 वाछिंत अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार।

रिपोर्ट:- नीरज शर्मा
जनपद जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर कुंवर अनुपम सिंह द्वारा अपराध की रोकथाम व अपराधियों/वांछितों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय के दिशा-निर्देशन व क्षेत्राधिकारी मछलीशहर महोदया के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष मुंगराबादशाहपुर की नेतृत्व में थाना मुंगराबादशाहपुर पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 089/26 धारा 191(2)/115(2)/333/109(1)/74 बी0एन0एस0 में वांछित 02 अभियुक्तगण 1. सुरेश यादव पुत्र रामलखन यादव निवासी ग्राम रोहियांव थाना मुगराबादशाहपुर जनपद जौनपुर उम्र करीब 40 वर्ष 2. मजेलाल पुत्र रामलख यादव निवासी रोहियांव थाना मुंगराबादशाहपुर जौनपुर उम्र करीब 31 वर्ष को मुखबीर की सूचना पर दिनांक 23.04.2026 मधुपुर बाजार यू0पी0 ग्रामीण बैंक के पास से गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।




