
रिपोर्ट :- नीरज शर्मा
ललितपुर। थाना कोतवाली ललितपुर पुलिस ने वादी मुकदमा की तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली ललितपुर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित की गयी थी।
सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा मौके पर जाकर घटना स्थल का निरीक्षण किया गया है। थाना कोतवाली ललितपुर पुलिस द्वारा मृतक का पंचायतनामा भरकर पोस्ट मार्टम की कार्यवाही करायी गयी थी तथा घटना की गंभीरता व संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस टीमें गठित कर अभियुक्त शंकर उपरोक्त को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया।
पूछतांछ का विवरण :-
अभियुक्त शंकर सिंह, उपरोक्त ने पूछने पर बताया कि साहब मेरे पिताजी सिरनाम सिंह पूर्व में भी जमीन को बेच चुके थे। मैं अपने पिताजी से जमीन बेचने के लिये मना करता रहता था, लेकिन वह नही मानते थे। इसी बात को लेकर हम दोनो में झगड़ा होता रहता था। मेरे पिताजी फिर से अपनी 02 एकड़ जमीन का बैनामा (रजिस्ट्री) किसी अन्य व्यक्ति को कर रहे थे, जिसके लिये मैने पिताजी को मना किया लेकिन वह नही माने। दिनांक 29.10.2025 को इसी बात को लेकर मेरा उनसे झगड़ा हो गया और मैने गुस्से में आकर अपने पिता सिरनाम सिंह की लाठी-डण्डों से मारपीट कर हत्या कर दी। साहब मुझसे गलती हो गयी मुझे माफ कर दीजिये।




