Advertisement
झारखंड
Trending

आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर, जनता दरबार में उपायुक्त सख्त।

आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर, जनता दरबार में उपायुक्त सख्त।

रिपोर्टर :– उज्जवल कुमार साहा

साहिबगंज। समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित जनता दरबार में जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त दीपक कुमार दुबे ने आमजनों की समस्याओं की सुनवाई करते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि शिकायतों पर तत्काल और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि “जनता की समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”

जनता दरबार में जिले के विभिन्न शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। हर वर्ग के लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं उपायुक्त के समक्ष रखीं। उपायुक्त ने सभी फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

सुनवाई के दौरान जमीन विवाद, भूमि रजिस्ट्री, दखल-अतिक्रमण, मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना का लाभ, ठगी के मामले, आपदा राहत सहायता सहित कई प्रकार के आवेदन सामने आए। इन सभी मामलों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों को जिम्मेदारी सौंपी गई।

विज्ञापन

उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी प्राप्त शिकायतों की भौतिक जांच अनिवार्य रूप से की जाए और प्राथमिकता के आधार पर उनका निष्पादन किया जाए। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि हर मामले में पारदर्शिता बनी रहे और निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्रवाई पूरी कर उसकी रिपोर्ट उपायुक्त कार्यालय को उपलब्ध कराई जाए।

विज्ञापन 2

उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित, निष्पक्ष और प्रभावी समाधान करना है, ताकि लोगों का शासन-प्रशासन पर भरोसा और मजबूत हो सके। जनता दरबार के माध्यम से सरकार और आम नागरिकों के बीच सीधा संवाद स्थापित हो रहा है, जिससे समस्याओं का मौके पर ही समाधान संभव हो पा रहा है।

विज्ञापन 3

जनता दरबार के इस आयोजन से आम लोगों में उम्मीद जगी है कि उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान होगा और प्रशासन उनकी बातों को गंभीरता से ले रहा है।

विज्ञापन 4

विज्ञापन 5
advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button