Advertisement
झारखंडभारत
Trending

असम में आदिवासियों की रक्षा एवं स्थिति अध्ययन के लिए बनी चार सदस्यीय टीम में राजमहल विधायक व सांसद शामिल,

असम राज्य का भ्रमण कर आदिवासियों के सांस्कृतिक सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति का अध्ययन करेगी टीम।

 

रिपोर्ट :- उज्जवल कुमार साहा 

साहिबगंज। असम राज्य में आदिवासी समुदाय के सांस्कृतिक सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति पर अध्ययन एवं उनके हितों की रक्षा के उद्देश्य के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने चार सदस्य एक टीम का गठन किया है।जिसमें झारखंड सरकार के मंत्री श्री चमरा लिंडा,राजमहल सांसद विजय कुमार हांसदा,राजमहल विधायक मो ताजुद्दीन उर्फ एमटी राजा, व गुमला विधायक भूषण तिर्की शामिल है।झारखंड मुक्ति मोर्चा के महासचिव विनोद कुमार पांडे ने पत्र जारी करते हुए टीम के सदस्यों को निर्देश दिया है कि केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन को असम राज्य में आदिवासी समुदाय के सांस्कृतिक सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति पर अध्ययन एवं उनके हितों की रक्षा के उद्देश्य का सर्वे रिपोर्ट 10 दिनों के अंदर रिपोर्ट समर्पित करेंगे। इधर राजमहल सांसद एवं राजमहल विधायक को असम राज्य में आदिवासियों के स्थिति की अध्ययन के लिए गठित टीम में शामिल करने पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी ने केंद्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है।

विज्ञापन

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button