
रिपोर्ट:-नीरज शर्मा
जनपद रायबरेली । थाना नसीराबाद रायबरेली द्वारा सूचना दी गई कि उसके खेत में रखे समरसेबल पम्प के ट्रान्सफार्मर से दिनांक 09/10.04.2026 के बीच अज्ञात चोर द्वारा आयल व कॉपर वायर आदि पुर्जे चोरी कर लिए गए। इस संबंध में मु0अ0सं0 0063/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। रवि कुमार पुलिस अधीक्षक रायबरेली द्वारा जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने तथा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत आज दिनांक 11.04.2026 को मुखबिर की सटीक सूचना पर थाना क्षेत्र के चतुरपुर भट्टे के पास से थाना नसीराबाद पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त सज्जन उर्फ रामअवध पुत्र सुम्मन निवासी पूरे कर कनपुरियन मजरा कुकहा थाना नसीराबाद जनपद रायबरेली को 02 अदद तार की कोईल के साथ नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है। बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317 (2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गयी। अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।




