
रिपोर्ट :- नीरज शर्मा
बाराबंकी। पुलिस ने स्मैक तस्करी के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई थाना घुंघटेर पुलिस ने पिंडसावां मोड़ से दो तस्करों को किया गिरफ्तार।
तस्करों के पास से 225 ग्राम अवैध मारफिन हुई बरामद पकड़े गए तस्करों में अयोध्या के महराजगंज थाना क्षेत्र के विसवल निवासी विकास यादव और तारुन थाना क्षेत्र के वेदापुर निवासी पीयूष गोस्वामी शामिल हैं।पुलिस ने दोनों कोर्ट में पेश किया। इसके बाद वहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है।कोतवाल बेचू सिंह यादव ने कहा कि जिले में नशे के कारोबार को खत्म करने का अभियान जारी रहेगा। तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।




