
रिपोर्ट: उज्जवल कुमार साहा
झारखंड। साहेबगंज जिले के तीनपहाड़ में रामनवमी के पावन अवसर पर भव्य एवं विशाल शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। यह शोभा यात्रा रामपुरा से शुरू होकर तीनपहाड़ होते हुए सुभाष चौक तक निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
शोभा यात्रा में राजमहल विधानसभा के पूर्व विधायक अनंत कुमार ओझा की उपस्थिति से कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। इस दौरान उन्होंने भगवान राम की पूजा-अर्चना भी की। आरएसएस समिति के कार्यकर्ताओं सहित क्षेत्र के सनातनी श्रद्धालुओं का जोश चरम पर रहा।
पूरे मार्ग में भक्तों ने शांतिपूर्ण ढंग से शोभा यात्रा का आनंद लिया। इस यात्रा में एडवोकेट ओमप्रकाश सिंह, हिंदू रक्षा मंच के संत कुमार घोष, चंदन श्रीवास्तव, सिद्धार्थ कुमार यादव, कमल कुमार, उमेश कुमार मंडल, रंजीत दास, बबलू कुमार दास सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए।
कार्यक्रम को सफल एवं सुरक्षित बनाने के लिए प्रशासन की ओर से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी, जिससे पूरी शोभा यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।



