34 अदद जिंदा गोवंश, अवैध शस्त्र एवं चाकू के साथ 04 अंतर्जनपदीय शातिर अपराधी गिरफ्तार।

रिपोर्ट:-शिवा वर्मा (सम्पादक)
जनपद रायबरेली थाना गुरुबक्शगंज पुलिस ने दिनांक 07 दिसम्बर 2022 को चेकिंग के दौरान मुखबिरखास की सूचना पर अभियुक्तगण :-
1. अंसार अली पुत्र कमर निवासी ग्राम सैदनपुर थाना सफदरगंज बाराबंकी।
2. अली जान पुत्र अली मोहम्मद निवासी ग्राम सैदनपुर थाना सफदरगंज बाराबंकी।
3.इस्लाम पुत्र नईम निवासी आवास विकास कालोनी थाना सिविल लाइन जनपद रामपुर।
4. मोहम्मद इरफान पुत्र मोहम्मद जव्वाद निवासी गंगागंज थाना नवाबगंज जनपद प्रयागराज को 01 अदद कन्टेनर नं0 HR-38,S-9320, 34 अदद जिंदा गोवंश, 02 अदद चाकू, एक अदद तमंचा 12 बोर मय एक जिन्दा कारतूस 12 बोर, 01 अदद नम्बर प्लेट (फर्जी), 03 अदद एन्ड्राइड मोबाईल व 01 अदद कीपैड मोबाइल, 01 अदद स्विफ्ट बीडीआई कार (यूपी-16 एपी- 2031) के साथ थाना क्षेत्र के ढकिया चौराहा से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। जिसके विरुद्ध थाना गुरुबक्शगंज पर मुकदमा संख्या 753/22 धारा धारा 11 (घ) पशु क्रूरता अधि एवं 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम व 419/420/ 467/ 468 भादवि व क्रमशः मुकदमा अपराध संख्या 754,755/2022 धारा 4/25 शस्त्र अधिनियम व मुकदमा अपराध संख्या 756/ 2022 धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।

अपराध का तरीका :-
कड़ाई से पूछतांछ किये जाने पर अभियुक्त इस्लाम ने बताया कि असलम और अकबर तथा एक राजस्थानी व्यक्ति इस पूरे गैंग के सरगना है और मै उन्ही के साथ काम करता हूँ मेरा काम हरदोई, उन्नाव, बाराबंकी, रायबरेली जैसे जनपदों से जानवर बैल / सांड/ गाय/ बछड़ा आदि इकठ्ठा करके कन्टेनर पर लदवाने का है। एक कन्टेनर मे 32 से 40 जानवर तक आ जाते है। कन्टेनर को जंगल मे ले जाकर रात्रि के अँधेरे मे जानवरों को लादा जाता है और जानवरो को लादने के बाद कन्टेनर को पूरी तरह सील कर दिया जाता है। जानवरों के हालत हरकत पर निगाह रखने के लिये दो लेवर कन्टेनर पर रहते है और एक ड्राइवर जो कन्टेनर मालिक की तरफ से रहता है, उसकी जिम्मेदारी रहती है कि जानवरों से लदे कन्टेनर को बिहार बार्डर पर छोड़े। लदे हुये कन्टेनर से 5 से 7 किलोमीटर आगे मै अपने दो अन्य साथियों के साथ स्विफ्ट बीडीआई कार से रहता हूँ तथा रास्ते मे पुलिस द्वारा की जा रही चेकिंग आदि की सूचना देता हूँ यदि चेकिंग हो रही होती तो कन्टेनर को रोक दिया जाता है और चेकिंग समाप्त होने पर कन्टेनर फिर आगे बढ़ता है। कन्टेनर ट्रक मे फास्टैग लगा होने के कारण कोई समस्या नही आती है और इसी तरह पूरा माल बिहार बार्डर तक पहुँचता है। बिहार बार्डर से दूसरी गाड़ी से जानवरों को पश्चिम बंगाल भेजा जाता है जहां से इन जानवरों की सप्लाई बांग्लादेश को की जाती है। एक जानवर की कीमत 35 से 40 हजार रूपये होती है इस तरह एक ट्रिप मे लगभग 12 से 15 लाख रुपये की कीमत के जानवर सप्लाई किये जाते है। इन जानवरों को एक बार पश्चिम बंगाल तक पहुचने मे 5 से 6 लाख रूपये का खर्च आता है इस तरह लगभग 7 से 8 लाख रूपये की बचत एक ट्रिप मे हो जाती है। बिहार बार्डर तक छोड़ने के लिये ड्राइवर को 12 हजार रूपये दिये जाते है।
पूछतांछ का विवरण :-
सभी आरोपीगण ने पूछतांछ मे बताया कि उनका एक संगठित गिरोह है जिसका सरगना असलम है, अकबर उसका मुख्य सहयोगी है और ग्राउण्ड लेवल पर इस्लाम के अगुवाई मे पूरा काम किया जाता है। असलम और अकबर जो कार से आगे-आगे चलते है जो भागने मे सफल रहे है। आरोपीगण ने बताया कि बैल/ सांड़/ गाय बछड़ा आदि खरीदना नहीं पड़ता है जो लोग छोड देते है उन्ही को एक जगह इकठ्ठा करके कन्टेनर मे लाद लेते है। और अच्छे दाम पर जानवरों को बेचते है जिनकी सप्लाई बांग्लादेश तक होती है। इस पूरे अपराध से अर्जित रूपयों को हम सभी आपस मे बाँट लेते है। कन्टेनर पर कोई शक न करे इसलिये उसे चारों तरफ से सील कर देते है और जरूरत पड़ने पर रास्ते मे नंबर प्लेट बदलते रहते है ताकि किसी को शक न हो। यदि किसी को शक हो गया कि गाडी के बारे में पता चल चुका है तो जानवरों को वहीं आस-पास ही काट देते है और उनका मांस तिरपाल से ढककर निकल जाते है और उसे बेच देते है।
बरामदगी :-
01 अदद कन्टेनर नं0 HR-38,S 9320
34 अदद जिंदा गोवंश ।
एक अदद तमंचा 12 बोर मय एक जिन्दा कारतूस 12 बोर
02 अदद चाकू
01 अदद नम्बर प्लेट (फर्जी)
03 अदद एन्ड्राइड मोबाईल व 01 अदद कीपैड मोबाइल। 01 अदद स्विफ्ट बीडीआई कार (यूपी-16 एपी-2031)
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-
1. प्रभारी निरीक्षक इन्द्रपाल सिंह थाना गुरुबक्शगंज रायबरेली।
2. उप निरीक्षक नरेन्द्र कुमार सिंह थाना गुरुबक्शगंज रायबरेली।
3. उप निरीक्षक राजकुमार सिंह थाना गुरुबक्शगंज रायबरेली।
4. उप-निरीक्षक सैय्यद हसीन हैदर थाना गुरुबक्शगंज रायबरेली।
5. मुख्य आरक्षी रामसूरत कनौजिया थाना गुरुबक्शगंज रायबरेली।
6. आरक्षी भोलेन्द्र सिंह थाना गुरुबक्शगंज रायबरेली ।
7. आरक्षी शक्ति सिंह थाना गुरुबक्शगंज रायबरेली।
8. आरक्षी योगेन्द्र कसान थाना गुरुबक्शगंज रायरायबरेली।
पुलिस अधीक्षक रायबरेली द्वारा सराहनीय कार्य हेतु थाना गुरुबक्शगंज पुलिस टीम को 25000/-रूपये का पुरस्कार प्रदान किया गया है।




