चोरी के सामान के साथ 03 अभियुक्त व 01 बाल अपचारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

चोरी के सामान के साथ 03 अभियुक्त व 01 बाल अपचारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
रिपोर्ट:- रविंद्र कुमार शुक्ला
रायबरेली। थाना मिलएरिया पर वादी द्वारा निर्माणधीन मकान में A.C के कापर तार व 02 स्टैण्ड फैन चोरी होने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया गया था। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना मिलएरिया पर मुकदमा संख्या-177/2026 धारा-305 बीएनएस अभियोग पंजीकृत किया गया था। पुलिस टीम गठित कर घटना के अनावरण हेतु प्रयास किये जा रहे थे।
आज दिनांक 27.06.2026 को थाना मिलएरिया पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र के सर्वोदय नगर अण्डर पास रेलवे पुल के पास से मुकदमा उपरोक्त में वांछित/प्रकाश में आये 03 अभियुक्त :-
1. राजकमल उर्फ कमल पुत्र हुब्बलाल लोधी निवासी गोडवा रोनिया चौराहा थाना सलोन जनपद रायबरेली (हाल पता पीडब्ल्यूडी कालोनी सिविल लाईन ओवरब्रिज के नीचे थाना कोतवाली नगर जनपद रायबरेली)
2. पुनीत तिवारी उर्फ नन्हकऊ पुत्र उदयभान तिवारी उर्फ प्रताप नारायण उर्फ अवधेश निवासी बीकरगढ थाना ऊँचाहार जनपद रायबरेली (हाल पता पूरे नारायन का पुरवा टेकारी दाँदू थाना डीह जनपद रायबरेली)
3. रवि कुमार पुत्र धनराज गुप्ता निवासी मधुपुरी मस्जिद के पास मुंशीगंज थाना भदोखर जनपद रायबरेली को चोरी के सामान के साथ नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है। माल बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा-317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी कर अभियुक्तों के विरुद्ध थाना स्थानीय पर विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है तथा बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर मा० किशोर न्यायिक बोर्ड के समक्ष पेश किया गया।




