
रिपोर्टर:- उज्जवल कुमार साहा
साहिबगंज। राजमहल शहर के कासिम बाजार, महाजनटोली व तीनपहाड़ ईद कमेटी के माध्यम से राजमहल सांसद विजय कुमार हांसदा व राजमहल विधायक मो ताजउद्दीन उर्फ एमटी राजा का बुके देकर स्वागत किया गया।सभी ने सेवइयां और मिठाई खाकर एक दूसरे को गले लगा कर ईद की मुबारकबाद दी।सांसद एवं विधायक ने संयुक्त रूप से कहा कि सौहार्द के साथ शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार मनाया जा रहा है।इसे शांति भाव से त्योहार को संपन्न करना है।राजमहल नगर पंचायत अध्यक्ष केताबुददीन शेख के आवास पहुंचकर सांसद एवं विधायक ने ईद की मुबारकबाद दी। मौके पर नपं उपाध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि मो मारूफ उर्फ गुड्डू , प्रखंड अध्यक्ष अनिसुर रहमान , जिप सदस्य अब्दुल बारीक शेख , मुर्शीद राजा, शाहिद रिजवी, मो अनिस , आकिब अनिस , मो तालिम , मो पिंकु, मो ताबिज, मो सोहेल सहित अन्य मौजूद थे।


