Advertisement
झारखंडभारत
Trending

नव निर्वाचित जन प्रतिनिधियों को जिला निर्वाचन पदाधिकारी(न0प0)- सह-उपायुक्त ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

 

रिपोर्टर :- उज्जवल कुमार साहा

साहिबगंज नगर परिषद से विनीता देवी एवं राजमहल नगर पंचायत से मोहम्मद मारूफ उपाध्यक्ष पद के लिए निर्विरोध निर्वाचित बरहरवा नगर पंचायत से राजकुमार भगत उपाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित नगर पालिका आम निर्वाचन -2026 के तहत दिनांक 23 फरवरी, 2026 को सम्पन्न मतदान तथा 27 फरवरी, 2026 को सम्पन्न मतगणना के उपरांत नव निर्वाचित जन प्रतिनिधियों को आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी(न0प0)-सह-उपायुक्त हेमंत सती द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

सिद्धो-कान्हो सभागार, साहिबगंज में आयोजित कार्यक्रम में साहिबगंज नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षदों को शपथ दिलाई गई। वहीं राजमहल नगर पंचायत के अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षदों को समाहरणालय सभागार में तथा बड़हरवा नगर पंचायत के अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षदों को जिला पंचायती राज सभागार में शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर सभी जनप्रतिनिधियों ने संविधान की गरिमा को बनाए रखने, अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने तथा जनहित में कार्य करने की शपथ ली।

विज्ञापन

इसके साथ ही नगर परिषद साहिबगंज, नगर पंचायत राजमहल एवं नगर पंचायत बड़हरवा के लिए उपाध्यक्ष पद का चुनाव भी संपन्न कराया गया। साहिबगंज नगर परिषद क्षेत्र से विनीता देवी को उपाध्यक्ष पद के लिए निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। नगर पंचायत राजमहल क्षेत्र से मोहम्मद मारूफ को उपाध्यक्ष पद के लिए निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।

विज्ञापन 2

वहीं नगर पंचायत बड़हरवा में उपाध्यक्ष पद के लिए निर्मला कुमारी एवं राजकुमार भगत द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किया गया था। चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न होने के उपरांत राजकुमार भगत को उपाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित घोषित किया गया।

विज्ञापन 3

इस अवसर पर जिला प्रशासन के वरीय पदाधिकारी, संबंधित निर्वाची पदाधिकारी तथा नव निर्वाचित जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

विज्ञापन 4

जिला निर्वाचन पदाधिकारी(न0प0)-सह-उपायुक्त ने सभी नव निर्वाचित प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि वे अपने-अपने क्षेत्र के विकास तथा नागरिकों की मूलभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

विज्ञापन 5
advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button