Advertisement
झारखंडभारत
Trending

मालदा मंडल ने कबाड़ निपटान लक्ष्य को पार किया एक दिन में ₹6.65 करोड़ की बिक्री दर्ज।

 

रिपोर्टर :- उज्जवल कुमार साहा

साहिबगंज। पूर्व रेलवे के मालदा मंडल ने सुनियोजित परिसंपत्ति प्रबंधन एवं पारदर्शी ई-नीलामी प्रक्रिया के माध्यम से कबाड़ निपटान और राजस्व सृजन के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। यह उपलब्धि मालदा मंडल के मंडल रेल प्रबंधक, मनीष कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन तथा वरिष्ठ मंडल सामग्री प्रबंधक, मालदा श्री मोसेस नाग के पर्यवेक्षण में सामग्री प्रबंधन विभाग के समर्पित प्रयासों से प्राप्त हुई है। मंडल भारतीय रेल केमिशन जीरो स्क्रैप” के अंतर्गत संसाधनों के कुशल उपयोग, रेलवे परिसरों की स्वच्छता तथा सतत परिसंपत्ति प्रबंधन को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।

दिनांक 10 मार्च 2026 को आयोजित ई-नीलामी में मालदा मंडल ने एक ही दिन में ₹6.65 करोड़ की कबाड़ बिक्री दर्ज की।इस नीलामी में विभिन्न विभागों से प्राप्त निष्प्रयुक्त एवं अप्रचलित रेलवे सामग्रियों का पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से निपटान किया गया।

इस उपलब्धि के साथ ही वित्तीय वर्ष 2025–26 के लिए निर्धारित ₹23 करोड़ के लक्ष्य के मुकाबले मालदा मंडल ने 10 मार्च 2026 तक ₹25.37 करोड़ की कबाड़ बिक्री हासिल कर ली है, जो कि निर्धारित लक्ष्य का 110% है।

विज्ञापन

यह उपलब्धि मंडल के कुशल संसाधन प्रबंधन, वित्तीय अनुशासन तथा पर्यावरणीय स्थिरता के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। कबाड़ सामग्रियों के समयबद्ध और पारदर्शी निपटान से न केवल रेलवे के लिए महत्वपूर्ण राजस्व सृजित हो रहा है, बल्कि रेलवे परिसरों में स्वच्छता, सुरक्षा तथा परिचालन दक्षता को भी बढ़ावा मिल रहा है।

विज्ञापन 2

मालदा मंडल पारदर्शी एवं त्वरित निपटान प्रक्रियाओं के माध्यम से “मिशन जीरो स्क्रैप” को और सुदृढ़ करते हुए भारतीय रेल के सतत एवं संसाधन-कुशल विकास के लक्ष्य में अपना योगदान निरंतर जारी रखेगा।

विज्ञापन 3

विज्ञापन 4

विज्ञापन 5
advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button