नाबालिग को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

रिपोर्ट :- रविंद्र कुमार शुक्ला
रायबरेली। थाना लालगंज पर वादिनी द्वारा लिखित तहरीर देकर बताया गया कि उसकी नाबालिग पुत्री को गांव का ही रहने वाला युवक सूरज पुत्र बाबू निवासी ग्राम पूरे कीर्ति मजरे हसनापुर थाना लालगंज रायबरेली बहला फुसलाकर भगा ले गया है। जिस संबंध में थाना लालगंज पर मु0अ0सं0-540/25 धारा 87/137 (2) बीएनएस अभियोग पंजीकृत कर अपहृता की बरामदगी व अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किये जा रहे थे।
श्री रवि कुमार पुलिस अधीक्षक रायबरेली द्वारा जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने तथा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत आज दिनांक 10.03.2026 को मुखबिर की सटीक सूचना पर थाना क्षेत्र के मधुकर पुर मोड के पास से थाना लालगंज पुलिस टीम थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-540/25 धारा 87/137 (2) बीएनएस से संबंधित अपहृता को सकुशल बरामद किया गया तथा नामजद अभियुक्त सूरज पुत्र बाबू निवासी ग्राम पूरे कीर्ति मजरे हसनापुर थाना लालगंज रायबरेली को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।




