धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री कृष्ण का जन्मदिन

रिपोर्ट पुष्पेंद्र कुमार वर्मा
निंदूरा बाराबंकी:- थाना बड्डूपुर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री कृष्ण का जन्म उत्सव थाना अध्यक्ष गजेंद्र प्रताप सिंह के सानिध्य में थाना परिसर को बहुत ही सूंदर फूलो व बिजली की टिमटिमाती लड़ियों से सजाया गया। इसी थाना क्षेत्र के ग्रामीण कलाकारों द्वारा राधा कृष्ण, मां दुर्गा, सुदामा, बलराम व माता यशोदा,की सुंदर झाकियां दिखाई गयी। रात 12 बजे भगवान श्री कृष्ण के जन्म के बाद प्रभु के बाल स्वरूप के सभी ने दर्शन किये। तत्पश्चात प्रभु श्री कृष्ण की आरती प्रसाद व जय कन्हैया लाल की हाथी घोड़ा पालकी से वातावरण गुंजायमान हो गया। पंडित राजू शुक्ला के मंत्रोच्चार के बीच थाना प्रभारी के साथ स्टाफ ने हवन पूजन सम्पन्न किया। थाना परिसर की सजावट ऐसी की देखने वाले मंत्रमुग्ध हो गये। थाना परिसर में बनाया गया झरना और पार्क आकर्षण का केंद्र बन रहा है।



