
रिपोर्ट:- मोहम्मद शकील
जनपद रायबरेली। सादर अवगत कराना है कि दिनांक 03.03.2026 को थाना हरचंदपुर पर सूचना प्राप्त हुई कि थाना हरचन्दपुर क्षेत्रांतर्गत सिरसा बाजार में महेश पुत्र रामखिलावन यादव निवासी देव गाँव थाना लालगंज जनपद रायबरेली द्वारा एक महिला माया पत्नी मुरली निवासी सिरसा थाना हरचंदपुर रायबरेली की चेन छीनकर भागने का प्रयास किया तभी स्थानीय ग्रामीणों द्वारा उपरोक्त युवक को पकड़कर पुलिस को सुपुर्द किया गया। घटना के संबंध में मु0अ0सं0 0053/2026 धारा 304(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया तथा घटना में शामिल दूसरे आरोपी आर्यन पुत्र राजाराम निवासी ग्राम पूरे शिवरतन मजरे एहार थाना लालगंज जनपद रायबरेली की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किये जा रहे थे। रवि कुमार पुलिस अधीक्षक रायबरेली द्वारा जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने तथा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत आज दिनांक 04.03.2026 को ग्राम पूरे शिवरतन मजरे एहार थाना लालगंज थाना हरचन्दपुर पुलिस टीम द्वारा वांछित अभियुक्त आर्यन पाल पुत्र राजाराम पाल निवासी ग्राम पूरे शिवरतन मजरे एहार थाना लालगंज जनपद रायबरेली को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया तथा मुकदमा उपरोक्त में धारा-317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गयी। अभियुक्तगणों के विरुद्ध थाना स्थानीय पर वैधानिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। अभियुक्त महेश द्वारा पूछताछ में बताया गया कि दिनांक 02.03.2026 को वह अपने साथी आर्यन पाल पुत्र राजाराम निवासी ग्राम पूरे शिवरतन थाना लालगंज जनपद रायबरेली के साथ सलोन थाने के साई मंदिर के पास से एक महिला जो अकेले ई-रिक्शा में अपने बच्चे के साथ जा रही थी उसके गले से छीना था। जिसके संबंध में थाना सलोन पर मु0अ0सं0-0064/2026 धारा-304(2) बीएनएस अभियोग पंजीकृत है। आज हम लोग पुनः घटना कारित करने के लिए निकले थे कि आप लोगों ने हमें पकड़ लिया।




