
रिपोर्ट :- रविन्द्र कुमार शुक्ला
रायबरेली। थाना कोतवाली नगर क्षेत्र अन्तर्गत घटित चोरी की घटनाओं के संबंध में थाना कोतवाली नगर पर मुकदमा संख्या 538/25 धारा 305/331(4) बीएनएस, मुकदमा संख्या 64/26 धारा 305 बीएनएस अभियोग पंजीकृत किया गया तथा थाना लालगंज पर मुकदमा संख्या 66/26 धारा 305 (ए), मुकदमा संख्या 67/26 धारा 305 (ए) बीएनएस अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए घटनाओं के अनावरण हेतु पुलिस टीमें गठित की गयी।
पुलिस टीमों द्वारा महत्वपूर्ण साक्ष्य संकलन (इलेक्ट्रानिक सर्विलांस, धरातलीय साक्ष्य) की कार्यवाही की गयी। पुलिस अधीक्षक रायबरेली के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक रायबरेली के कुशल पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में आज दिनांक 03.03.2026 को मुखबिर की सटीक सूचना पर बावन बीगाह मैदान से थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा 03 अभियुक्तगण 1. सिराजुद्दीन उर्फ सिराज पुत्र असलम उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम बासुरा थाना रामपुर मथुरा जिला सीतापुर 2. मो0 अफजल पुत्र फजलू रहमान उम्र 24 वर्ष निवासी पैगम्बरपुर थाना लोनी कटरा जिला बाराबंकी 3. राजेश वर्मा पुत्र गोमती प्रसाद वर्मा उम्र 52 वर्ष निवासी 400/4881 ठाकुरंगज थाना ठाकुरगंज जिला लखनऊ को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया।

माल बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गयी। अभियुक्तों के विरुद्ध थाना स्थानीय पर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।
अपराध करने का तरीका/पूछताछ का विवरणः-
पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त 1. सिराजुद्दीन उर्फ सिराज, 2. मो0 अफजल एवं 3. राजेश वर्मा द्वारा बताया गया कि वे अपने साथी रियाज के साथ मिलकर मोटरसाइकिल से विभिन्न कस्बों/शहरों में जाकर दिन में बंद घरों की रेकी करते थे तथा रात्रि में ताला तोड़कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे।
चोरी के बाद सभी अभियुक्त उक्त मोटरसाइकिलों से मौके से फरार हो जाते थे। अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि दिनांक 30.11.2025 को सिविल लाइन, दिनांक 19.02.2026 को इन्दिरानगर तथा दिनांक 26.02.2026 को लालगंज कस्बा (शिवपुरम के पास) में बंद घरों में चोरी की घटनाएं की गई थीं। अभियुक्त राजेश वर्मा ने बताया कि वह पेशे से सुनार है तथा चोरी का सामान खपाने में सहयोग करता था।
वह घटना के समय बाहर खड़े होकर निगरानी करता था। चोरी में प्राप्त नकदी एवं आभूषण चारों अभियुक्तों में बांट लिए जाते थे।




