
रिपोर्टर :- उज्जवल कुमार साहा
साहिबगंज। इसी क्रम में आज बरहेट प्रखंड में वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में बरहेट प्रखंड प्रमुख सह प्रखंड अध्यक्ष बर्नार्ड मरांडी, उप प्रमुख रूपक शाह, कुसमा पंचायत के मुखिया सहित उद्यान विभाग के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख बर्नार्ड मरांडी ने कहा कि ओल की वैज्ञानिक खेती किसानों के लिए आय वृद्धि का सशक्त माध्यम बन सकती है। उन्होंने किसानों से उन्नत तकनीक अपनाने एवं सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। उद्यान विभाग द्वारा किसानों को बीजोपचार, उचित रोपण दूरी एवं फसल प्रबंधन संबंधी आवश्यक तकनीकी जानकारी भी प्रदान की गई।
इस पहल का मुख्य उद्देश्य जिले में कंद फसलों के उत्पादन को बढ़ावा देना तथा किसानों की आय में सतत वृद्धि सुनिश्चित करना है, जिससे वे आत्मनिर्भर एवं सशक्त बन सकें।



